
इस समय भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड का बोलबाला है। इस समय भारत में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) मौजूद हैं जो किफायती कीमत के साथ ही शानदार फीचर्स से लैस हैं। अगर आप भी कम कीमत में बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर (Best Electric Scooter) की तलाश हैं तो आज हम आपको ऐसे टू व्हीलर की जानकारी देने वाले हैं जो कि 50 हजार रुपये (Best Electric Scooter Under Rs 50,000) के अंदर आते हैं। कीमत के साथ ही आगे हम आपको इन स्कूटर्स के बेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देने वाले हैं।
Hero Electric Flash E2 (प्राइस 49,999 रुपये)

भारत में सस्ती लिथियम आयन बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात की जाए तो हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का नाम जरुर आएगा। वहीं, अगर बात करें इस ई-स्कूटर की तो इसे 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। वहीं, ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 65 किलोमीटर तक चल सकता है और बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं।
Ampere Reo Elite (प्राइस 43,000 रुपये से शुरू)

Ampere REO Elite इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन Honda Dio जैसा है। कंपनी ने इसे प्रीमियम लुक वाला एलईडी हेडलैम्प और टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट एप्रन पॉकेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट से लैस किया है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़या जा सकता है। वहीं, लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 60 किमी चलने में सक्षम है।
Hero Electric Flash LA (प्राइस 43,000 रुपये से शुरू)
पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Hero Flash LA में BLDC हब मोटर दी गई है जिसकी पावर 250W है। इस मोटर को पावर देने के लिए 48V | 28AH की क्षमता वाली बैटरी दी गई है। वहीं, Hero Flash LA एक बार चार्ज होकर 50 किमी की रेंज देता है। इसके अलावा Hero Flash LA में डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन, मैग एलॉय व्हील, एलडईडी हैडलैंप, कंफर्टेबल सीटिंग और क्रैश गार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Ampere V 48 (प्राइस 34,899 रुपये से शुरू)
Ampere V 48 इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक्स-शोरूम की कीमत 34,899 रुपये है। वहीं, इसमें 250W पावर रेटिंग वाली BLDC मोटर दी गई गै, जिसकी मदद से 25Kmph टॉप स्पीड मिलती है। साथ ही इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटों का समय लेती है। बैटरी का टाइप Lead Acid है। साथ ही इसमें आपको ड्रम ब्रेक्स मिलती हैं। पहियों का साइज़ 10 इंच है और ये अलॉय मिलता है।
Lohia Oma Star Li ( प्राइस 51,750 रुपए)
Oma Star Li अपने सेगमेंट में सबसे किफायती ई-स्कटूर में से एक है। यह हैलोजन बल्ब हेडलैंप और बल्ब टेल लैंप, एक लॉक करने योग्य फ्रंट ग्लोवबॉक्स, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक लंबी ग्रैब रेल जैसी सुविधाओं से लैस है। साथ ही इसमें 250-वाट हब मोटर और लिथियम-आयन बैटरी मौजूद, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 60 किमी की फुल चार्ज रेंज पेश करता है।





















