200MP कैमरा वाला Infinix Zero Ultra इंडिया में हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/11/Infinix-ZERO-5G-2023.jpg
Highlights

Infinix Zero Ultra को आखिरकार भारतीय टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का एक प्रीमियम फ्लैगश स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कर्व्ड ऐमोलेड डिसप्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा Infinix Zero Ultra एक 5G-इनेबल फोन है जो कि MediaTek Dimensity 920 SoC से लैस है। यानी फोन में Jio-Airtel 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा। चलिए आगे आपको इस 5G हैंडसेट की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Infinix Zero Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Zero Ultra प्राइस और सेल

Infinix Zero Ultra को Rs 29,999 (इट्रोडक्ट्री प्राइस) में पेश किया गया है। फऱोन की सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर December 25th से होगी यानी Christmas Day से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस फोन को कंपनी ने Coslight Sliver और Genesis Noir कलर में पेश किया है।

Infinix Zero Ultra का डिजाइन

Infinix Zero Ultra के डिसप्ले में दोनों साइड कर्व्ड ऐज मिलते हैं। इसके अलावा डिवाइस के सेंटर में पंच-होल कटआउट दिया गया है, जिसके अंदर सेल्फी कैमरा प्लेस है। साथ ही फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और रियर पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश है। इतना ही नहीं डिवाइस के रियर पर कैमरा मॉड्यूल में 200MP टेक्स और Infinix लोगो है। बॉटम की ओर देखें तो इसमें USB Type-C port, सिम ट्रे पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है।

झट-पट जानें Infinix Zero Ultra 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स