24 जून को इंडिया में लॉन्च होगा नया Vivo T4 Lite 5G फोन, मिलेगी तगड़ी 6,000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Vivo-T4-Lite.jpg
Highlights

वीवो ने हाल ही में इंडिया में Vivo T4 Ultra 5G फोन लॉन्च किया है जो 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया 5जी स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वीवो टी4 लाइट 24 जून को भारत में लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा जिसकी ​डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 Lite 5G लॉन्च डेट

वीवो कंपनी आने वाली 24 जून को टी4 लाइट इं​डिया में लॉन्च करेगी। इस दिन दोपहर के 12 बजे Vivo T4 Lite 5G की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी वीवो टी4 लाइट की माइक्रोसाइट लाइव की जा चुकी है जो दर्शाती है कि अपकमिंग वीवो फोन की ​सेल इसी शॉपिंग साइट पर होगी। वीवो इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन प्राइस अनाउंसमेंट को देखा जा सकेगा।

Vivo T4 Lite में क्या मिलेगा

वीवो ने टी4 लाइट की लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही इस मोबाइल की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी भी दे दी है। ब्रांड की ओर कंफर्म कर दिया गया है कि Vivo T4 Lite में 6,000mAh Battery मिलेगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 70 घंटे से अधिक Spotify म्यूजिक सुना जा सकेगा।

कंपनी ने बताया है कि वीवो टी4 लाइट 5जी फोन में Smart AI फीचर्स भी दिए जाएंगे जो डेली टास्क में मदद करने के साथ ही फोटो इत्यादि एडिट करने में भी मदद करेंगे। इस फोन में 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी जाएगी जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर बनी होगी। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा।

प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 ​चिपसेट दिया जाएगा जिसका AnTuTu स्कोर कंपनी के अनुसार 433K+ होगा। इस मोबाइल में 2TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिलेगा और Dual 5G Sim चलाई जा सकेगी। फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा।

Vivo T4 Ultra प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके 8GB RAM + 256GB Storage का प्राइस 37,999 रुपये है। फोन के 12GB RAM मॉडल को 256GB स्टोरेज के 39,999 रुपये में और 512GB स्टोरेज के 41,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह On-cell टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 5,000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है। जिसे गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

वीवो टी4 अल्ट्रा स्मार्टफोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर​ पर काम करता है। इस 64-बिट मोबाइल सीपीयू में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 कोर से लेकर 3.4GHz स्पीड वाला Cortex-X4 कोर शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 19,45,481 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Immortalis-G720 जीपीयू दिया गया है।

मेमोरी

Vivo T4 Ultra 5G फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल में 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) तक की ताकत देती है। यह वीवो 5जी स्मार्टफोन LPDDR5 RAM + UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन LYT702 सेंसर​ दिया गया है जिसके साथ एफ/2.55 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के​ लिए Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 24 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नया वीवो 5जी फोन 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान 20% से 100% फुल चार्ज होने में 34 मिनट का समय लगा।

vivo T4 Lite Price
Rs. 18,400
Go To Store
See All Prices
See Full Specs