24GB रैम, 240W चार्जिंग वाला Realme GT 5 लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/Realme-GT-5-launched-price-Specifications.jpg
Highlights

रियलमी ने फ्लैगशिप डिवाइस Realme GT 5 को लॉन्च कर दिया है। सबसे पहले मोबाइल की एंट्री घरेलू बाजार चीन में की गई है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को भी कंफर्म कर दिया है। यानी कि यह फोन भारत सहित अन्य बाजारों में भी जल्द पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें 24जीबी तक रैम, 240W फास्ट चार्जिंग, प्रो XDR डिस्प्ले, बैक पैनल पर एलईडी लाइट सहित कई फीचर्स मिल रहे हैं। आइए, आगे स्मार्टफोन के बारे में पूरी जानकारी डिटेल में जानते हैं।

Realme GT 5 की कीमत

रियलमी के नए फ्लैगशिप डिवाइस को तीन स्टोरेज ऑप्शन में एंट्री मिली है।

Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Realme GT 5 में 6.74 इंच का 1.5K प्रो XDR हाई डायनेमिक डिस्प्ले मिल दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160 PWM डिमिंग सपोर्ट और एम्बेडेड फिंगरप्रिंट सेंसर की पेशकश है। इसके साथ बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस के इंडिपेंडेंट X7 डिस्प्ले चिप लगाई गई है।
प्रोसेसर: Realme GT 5 मोबाइल में ताकतवर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 जीपीयू मौजूद है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है।
कैमरा: फोन के बैक पैनल पर एलईडी लाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: फोन के लिए कंपनी दो बैटरी मॉडल लेकर आई है। जिसमें 4,600mAh बैटरी के साथ 240W फास्ट चार्जिंग और 5,240mAh बैटरी में 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
ओएस: Realme GT 5 मोबाइल एंड्राइड 13 आधारित Realme UI 4.0 के साथ पेश किया गया है।