Samsung Galaxy S26 series: इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन लॉन्च होंगे सैमसंग के सबसे ताकतवर फोन

सैमसंग ने उस तारीख की घोषणा कर दी है जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। कंपनी ने आखिरकार Samsung Galaxy S26 series लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि बिल्कुल नई, एडवांस और पावरफुल गैलेक्सी एस26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च कर दी जाएगी। अपकमिंग सैमसंग फोन को Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट के मंच से पेश किया जाएगा। इस दिन कंपनी एक साथ 3 नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है।
सैमसंग ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वह आने वाली 25 फरवरी को अपना Galaxy Unpacked Event आयोजित करेगी। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी की नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज ‘गैलेक्सी एस26’ सीरीज टेक मंच पर पेश की जाएगी। यह बड़ा लॉन्च ईवेंट अमेरिका में आयोजित होगा। इंडियन समयानुसार 25 फरवरी की रात 11 बजकर 30 मिनट पर Samsung Galaxy S26 series भारत में अनाउंस कर दी जाएगी। सैमसंग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप यह लॉन्च ईवेंट लाइव देख सकते हैं।
Join us at Samsung #GalaxyUnpacked on February 25, 2026 at 11:30 PM to discover how easy and effortless your day can be with #GalaxyAI.
Pre-reserve now: https://t.co/E7Io13Exr8. #Samsung pic.twitter.com/Uo2DabIjki
— Samsung India (@SamsungIndia) February 11, 2026
सैमसंग ने हालांकि अभी तक इस सीरीज में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन माना जा रहा है कि 25 फरवरी को तीन सैमसंग फोन पेश होंगे। कंपनी की ओर से इस दिन Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई के बाद कंपनी Samsung Galaxy S26 FE और Galaxy S26 Edge स्मार्टफोन भी इस सीरीज में जोड़ सकती है।
Samsung Galaxy S26 series की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल यानी सैमसंग गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 प्लस को कंपनी के ही Exynos 2600 डेका-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जो 3.80GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट पर पेश कर सकती है।
सैमसंग इस बार अपने अपकमिंग स्मार्टफोंस को बेहद ही एडवांस Galaxy AI से लैस कर बाजार में उतारेगी। कहा जा सकता है कि नए गैलेक्सी एस26 सीरीज मॉडल्स की एक बहुत बड़ी यूएसपी इनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता होगी। डेली यूज़ से लेकर एडवांस कार्यों को भी गैलेक्सी एआई के चलते Samsung Galaxy S26 series स्मार्टफोंस के आसानी से किया जा सकेगा। वहीं यूजर्स की सेफ्टी और डाटा सिक्योरिटी के मामले में भी Galaxy AI को पहले से बेहतर किया गया है। अपकमिंग गैलेक्सी ए26 सीरीज के सैमसंग फोन को Android 16 बेस्ड लेटेस्ट OneUI पर काम करेंगे।
स्पेक्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 में 6.26-इंच से लेकर 6.3-इंच तक की डिस्प्ले दी जा सकती है। गैलेक्सी एस26 प्लस को 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है। तीनों में ही अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग के ये फोन M14 एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर लाए जा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1/1.56 इंच 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इस मोबाइल को 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लाया जा सकता है। Galaxy S26+ का कैमरा सेटअप सीरीज के बेस मॉडल जैसा ही होगा लेकिन इसमें इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो स्टेबलाइजेशन में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra 200MP कैमरा वाला फोन होगा। इसके कैमरा सेटअप में मल्टीपल टेलीफोटो लेंस और बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट मिलेगा। इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस मोबाइल के साथ S-Pen भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।