vivo का मुड़ने वाला फोन X Fold 6, 26 जून को होगा लॉन्च! देखें डिजाइन

Join Us icon

वीवो एक्स फोल्ड 6 को लेकर बीते कई दिनों से जानकारियां सामने आ रही थी। फोन की लुक और डिजाइन सहित इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो चुके हैं। लेकिन आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस अपकमिंग वीवो फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है कि vivo X Fold 6 26 जून को चाइना में लॉन्च होगा।

vivo X Fold 6 लॉन्च डेट

वीवो कंपनी आने वाली 26 जून को चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का अपकमिंग फोल्डेबल फोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट स्थानिय समयानुसार 26 जून की शाम 7 बजे शुरू होगा। यह टाइम इंडिया में शाम 4 बजकर 30 मिनट का होगा। वीवो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट और कंपनी के वेईबो पेज पर vivo X Fold 6 लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। वीवो एक्स फोल्ड 6 चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

vivo X Fold 6 ईमेज

vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स फोल्ड 6 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर खासतौर पर बड़े स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में बेहतर मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। vivo X Fold 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो OriginOS 6 Fold के साथ मिलकर काम करेगा।

कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स फोल्ड 6 5जी फोन में Samsung HPB सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह एफ/1.68 अपर्चर पर काम करने वाला 1/1.4-इंच सेंसर होगा जो CIPA 4.5 लेवल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा। देखा जाए तो X Fold 6 दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन बन सकता है जिसमें ZEISS APO सर्टिफाइड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा रहा है।

vivo X Fold 6 के कैमरा सेटअप में Sony LYT-602 सेंसर का इस्तेमाल होगा। वहीं फोन में वीवो की V3+ इमेजिंग चिप भी शामिल रहेगी जो AI बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स देगी। इस फोल्डेबल फोन के साथ कंपनी Vivo ZEISS Teleconverter G2 भी देने वाली है जिसमें 200mm तक की फोकल लेंथ का सपोर्ट मिलेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो वीवो एक्स फोल्ड 6 स्मार्टफोन में 8.02-इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है। इसे Samsung M14 एमिसिव मैटेरियल पर बनाया जाएगा है। कंपनी का दावा है कि फोन की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन TUV Rheinland Global Eye Protection 3.0 सर्टिफकेशन से भी लैस होगा।

पावर बैकअप vivo X Fold 6 5G फोन को तगड़ी 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। मुड़ने वाले फोन यानी फोल्डेबल स्मार्टफोंस में इतनी बड़ी बैटरी दिया जाना वाकई में तारीफ के काबिल है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें कम से कम 80वॉट फास्ट चार्जिंग जरूर दी जाएगी। वहीं इसके साथ ही स्मार्टफोन में 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here