Lava Bold N4 Lite स्मार्टफोन 27 अगस्त को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगी मजबूत मिलिट्री ग्रेड बॉडी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/Lava-Bold-N4-Lite-launch.jpg

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल जल्द ही अपने फैंस को एक सस्ते स्मार्टफोन का तोहफा देने जा रही है। यह नया मोबाइल लावा बोल्ड सीरीज में लाया जाएगा जिसका नाम Lava Bold N4 Lite होगा। यह सीरीज का नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन होगा जिससे पहले Bold N2 5G फोन और Bold N2 Lite स्मार्टफोन पेश किए जा चुके हैं। लावा बोल्ड एन4 लाइट 4G Smartphone बनकर आ सकता है जिसकी कीमत भी 12 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है।

Lava Bold N4 Lite लॉन्च डेट

लावा बोल्ड एन4 लाइट इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस मोबाइल की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां मोबाइल की फोटो सहित कुछ फीचर्स को भी रिवील कर दिया गया है। इसी वेबपेज से खुलासा हुआ है कि Lava Bold N4 Lite 27 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन प्राइस और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा। हमारा अनुमान है कि यह अपकमिंग लावा स्मार्टफोन 12 हजार से 15 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Lava Bold N4 Lite डिटेल्स

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार लावा का अपकमिंग फोन बोल्ड एन4 लाइट MIL-STD-810H ​सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया जाएगा जो इसे मजबूती प्रदान करेगी। यानी जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने के बाद भी Lava Bold N4 Lite टूटेगा नहीं। इस फोन के बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाइन ​दिया गया है जिसे लावा कोई अन्य नाम भी दे सकती है।

बोल्ड एन4 लाइट का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाई ओर लगाया गया है। यह राउंडेड कॉर्नर्स वाला कैमरा मॉड्यूल है। वहीं स्मार्टफोन के लोवर फ्रेम पर स्पीकर, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक लगाया गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन स्मार्टफोन के राइट फ्रेम पर मौजूद है। Lava Bold N4 Lite की अन्य डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कंपनी द्वारा आने वाले दिनों में दे दी जाएगी।

Lava Virat Curve 5G

लावा बोल्ड एन4 लाइट की जानकारी जहां आ​धिकारिक तौर पर सामने आ गई है। वहीं बीते सप्ताह कंपनी का एक अन्य मोबाइल Lava Virat Curve 5G भी लिस्टिंग में सामने आ चुका है जिसकी ऑफिशियल डिटेल्स सामने आनी बाकी है। यह लावा 5जी फोन GSMA IMEI Database में स्पॉट हो चुका है जहां इसके मार्केटिंग नेम का खुलासा हो चुका है।

लीक में सामने आई डिटेल्स के मुताबिक लावा विराट कर्व 5जी फोन MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह लावा का Curved Display वाला स्मार्टफोन होगा जिसे AMOLED स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस मोबाइल को भी ऑफिशियली टीज़ कर देगी।