27 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन! देखें कैसी मिल सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26 FE से जुड़े लीक कई महीनों से सामने आ रहे हैं। अलग अलग रिपोर्ट्स में इसकी फोटो, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती रही है। वहीं आज सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई 27 अगस्त को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी Galaxy Event का आयोजन कर रही है जिसे मंच से नया Galaxy S series स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री लेगा।
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट
सैमसंग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़र जारी करते हुए जानकारी दी है कि वह 27 अगस्त को गैलेक्सी ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से कंपनी का नया प्रोडक्ट पेश होगा। सैमसंग ने हालांकि इस नए प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया है लेकिन तकरीबन तय ही माना जा सकता है कि यह नया डिवाइस Samsung Galaxy S26 FE होगा।
🍵 Look familiar? Look closer 👀 Welcome to Galaxy S ✨ #GalaxyAI #Samsung pic.twitter.com/RfbWI0z6Ic
— Samsung India (@SamsungIndia) August 20, 2026
सैमसंग ने अपनी पोस्ट में दरअसल फोन के ट्रिपल रियर कैमरा को भी टीज़ किया है जो वर्टिकली प्लेस्ड है। अगर लॉन्च ईवेंट की ही बात करें तो यह कोरियन टाइम के अनुसार रात के 9 बजे आयोजित होगा। भारत में यह समय शाम के 5 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर Galaxy S26 FE लॉन्च लाइव देखा जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन Samsung Exynos 2500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं भारतीय बाजार में इस सैमसंग स्मार्टफोन को 8GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128GB और 256GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा करेगा, कंपनी द्वारा जारी टीज़र के बाइ इसे तकरीबन कंफर्म ही माना जा सकता है। वहीं मेगापिक्सल पावर की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस फोन में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल 3x telephoto सेंसर शामिल होगा। इस फोन को कंपनी 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश कर सकती है।
Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट सर्फेस वाली पंच-होल स्क्रीन बताई जा रही है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी इसे wireless फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस करेगी। चर्चा है कि यह सैमसंग फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसका बैक पैनल ग्लास का होगा।
गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई स्मार्टफोन ‘Galaxy S26 series’ का चौथा मॉडल बनकर आ रहा है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन की कीमत इंडियन करंसी अनुसार 65 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस होगा जिसमें 8GB RAM + 128GB storage दी जा सकती है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के लिए अभी 27 अगस्त का इंतजार करना होगा।