27 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo X300 E 5G फोन, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा दमदार कैमरा

Join Us icon

वीवो इंडिया में अपनी फ्लैगशिप ‘एक्स300’ सीरीज के तहत चार मोबाइल फोन Vivo X300, X300 FE, X300 Pro और X300 Ultra लॉन्च कर चुकी है। इस कमाल के स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Vivo X300E लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि आने वाली 27 जुलाई को वीवो एक्स300ई चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Vivo X300E लॉन्च डिटेल

वीवो एक्स300ई 27 जुलाई को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से एक्स300 सीरीज का नया फोन टेक मंच पर उतारा जाएगा। चीन में यह मोबाइल प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिया गया है जिसे 1 युआन यानी सिर्फ 15 रुपये में ही बुक किया जा सकता है। वीवो ने ऑफिशियल कर दिया है कि X300e 5G फोन Black, White और Orange कलर शेड्स में बेचा जाएगा।

वीवो एक्स300ई की लुक और डिजाइन इंडियन मार्केट में मौजूद इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन मॉडल्स से अलग है। इसके बैक पैनल स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक फ्लैश के साथ Zeiss की ब्रांडिंग दी गई है। याद दिला दें कि भारत में Vivo X300 FE को जहां पिल-शेप डिजाहन पर लाया गया था, वहीं अन्य तीनों फोंस में Cloud Ring डिजाइन दिया गया था। Vivo X300 E की रियर लुक काफी हद तक Vivo V70 Elite जैसी नजर आ रही है।

Vivo X300E स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से वीवो एक्स300ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन 7015mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि बड़ी बैटरी के बाद भी वीवो एक्स300ई की थिकनेस 7.9mm बताई जा रही है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X300E में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसकी पुष्टि ऑफि​शियल फोटो से हो चुकी है। वहीं लीक्स की मानें तो इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra wide एंगल लेंस मौजूद रहेगा। वहीं वीवो एक्स300ई 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है।

वीवो एक्स300ई 5जी फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट सर्फेस वाली पंच-होल स्क्रीन बताई गई है जो OLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं लीक्स के अनुसार यह वीवो 5जी फोन IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। बहरहाल Vivo X300 E की फुल स्पेसिफिकेशन्स 27 जुलाई को सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here