
वीवो ‘एक्स300’ सीरीज का सबसे पावरफुल फोन आ रहा है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि वह आने वाली 30 मार्च को Vivo X300 Ultra लॉन्च करने जा रही है। एक्स300 अल्ट्रा के साथ ही इस सीरीज में Vivo X300s 5G फोन भी लाया जाएगा। ये दोनों मोबाइल फोन चीन में लॉन्च होंगे। इनके पहले Vivo X300 और X300 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और ग्लोबल मार्केट में कंपनी Vivo X300 FE पेश कर चुकी है। अपने कैमरा के लिए फेमस वीवो एक्स सीरीज के ये नए फोन भी फोटो और वीडियोज़ बनाने में माहिर होंगे।
वीवो ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 30 मार्च को चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के मंच से vivo X300s और vivo X300 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों ही हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप फोन होंगे। एक्स300एस और एक्स300 अल्ट्रा के साथ ही कंपनी अपना नया टैबलेट डिवाइस vivo Pad6 Pro भी पेश करेगी। 30 मार्च की शाम 7 बजे नए वीवो डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे वीवो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा।
वीवो एक्स300 सीरीज अपने कैमरा के लिए प्रसिद्ध है। अपकमिंग vivo X300s और vivo X300 Ultra में भी इसी लिगेसी को आगे बढ़ाया जाएगा। चर्चा है कि ये दोनों 200MP Camera वाले फोन होंगे। लीक की मानें तो वीवो एक्स300 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है और इसमें दो 200 मेगापिक्सल सेंसर दिए जा सकते हैं। यानी X300 Ultra ब्रांड का पहला 200MP + 200MP कैमरा वाला फोन होगा।
डुअल 200एमपी कैमरा के साथ ही इनके साथ ही मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं vivo X300s 5G फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। बताते चलें कि वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
vivo X300 Ultra को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है जो 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए अपकमिंग एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में Adreno 840 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
Vivo X300s के बारे में कंपनी टीज़ कर चुकी है कि इसे 6.78 इंच BOE Q10 Plus डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोंस की बात करें तो vivo X300 और vivo X300 Pro मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं। पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 5जी फोन में 6,040mAh बैटरी दी गई है और एक्स300 प्रो 6510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।
vivo X300 के बैक पैनल पर जहां 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। वहीं एक्स300 प्रो 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है।












