
OPPO ने भारत में अपनी F Series के 10 साल पूरे होने के मौके पर नई OPPO F35 Series की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार F35 सीरीज को 5 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी फोंस के नाम नहीं बताए गए हैं, लेकिन इसमें OPPO F35 और OPPO F35 Pro आ सकते हैं। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि इस लाइनअप में 50MP अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
OPPO F35 Series सेल्फी कैमरा
नई OPPO F35 Series के साथ कंपनी सेल्फी एक्सपीरियंस को एक कदम आगे ले जाने वाली है। फोन में 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera मिलेगा। जो 100° FOV सपोर्ट करेगा। इसका फायदा खासतौर पर ग्रुप सेल्फी में होने वाला है। क्योंकि कैमरा ज्यादा लोगों को एक ही फ्रेम में कैप्चर कर सकेगा।
कैमरे के साथ NaturalTone 2.0 फीचर भी दिया जाएगा। जो नेचुरल स्किन टोन को कैप्चर करने पर फोकस करेगा। इसके अलावा F35 Series के Pro मॉडल में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा।
OPPO का कहना है कि F35 Series के साथ F Series के सेल्फी-फोकस पैटर्न को अब ग्रुप एक्सपीरियंस की तरफ बढ़ाया जा रहा है। जहां F1 ने एक यूजर की सेल्फी पर फोकस किया था। वहीं, नई सीरीज का Group Selfie Expert ज्यादा लोगों और उनके एक्सप्रेशन को एक ही फ्रेम में कैप्चर करने पर जोर देगा।
OPPO F35 Series डिजाइन
OPPO F35 Series में आने वाले दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और फ्लैट प्रोफाइल वाला नजर आ रहा है। इमेज में दो फोन हैं एक बेस OPPO F35 और एक OPPO F35 Pro मॉडल हो सकता है। इनके अलग-अलग कलर ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक ऑरेंज और दूसरा लाइट ब्लू/सिल्वर शेड में है। दोनों मॉडल के बैक पैनल पर हल्का टेक्सचर देखने को मिलता है। जो फोन को अलग लुक देता है।
रियर पैनल के ऊपरी हिस्से में दोनों फोन में अलग तरह का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिख रहा है। दोनों फोन के किनारे फ्लैट फ्रेम के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऑरेंज मॉडल में फ्रेम भी इसी कलर में है। जबकि लाइट ब्लू मॉडल में सिल्वर टोन वाला फ्रेम देखने को मिलता है। दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन नजर आ रहे हैं। दोनों मॉडल का डिजाइन स्लिम, फ्लैट और प्रीमियम लुक दे रहे हैं।
OPPO F35 Series को लेकर अब तक इतनी ही जानकारी सामने आई है। आने वाले दिनों में इसकी और डिटेल्स ब्रांड द्वारा शेयर की जा सकती है। हालांकि पूर्व लीक में स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे। जिसे आप आगे देख सकते हैं।
OPPO F35 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (लीक)
OPPO F35 Pro 5G को 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिल सकती है। वहीं, OPPO F35 5G स्मार्टफोन को 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बने फोन बताए गए हैं जिन्हें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।
OPPO F35 Pro में 10000mAh बैटरी मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं, डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। इसी तरह OPPO F35 5G फोन को 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए ओपो एफ35 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 4 सीरीज का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
यदि आप OPPO F35 Series के फोंस लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च के दिन यानी 5 अक्टूबर को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










