
अपने घर के पुराने टीवी को अपडेट कर स्मार्ट टीवी ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन इंडिया पर आपके लिए ख़ास ऑफ़र आया है। अमेजन पर iFFALCON का 43 इंच 4K स्मार्टफ़ोन को डिस्काउंटेड क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। iFFALCON का यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड सर्टिफ़ाइड है, जो कई सारे एडवांस फ़ीचर्स के साथ आता है। यहां हम आपको iFFALCON के 43 इंच स्मार्ट टीवी में मिल रहे डील के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इस एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की सभी खूबियों, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iFFALCON 43 इंच 4K Smart TV : कीमत
iFFALCON 43 इंच 4K Smart TV को अमेजन की वेबसाइट पर 22,390 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अमेजन इंडिया से इस स्मार्ट टीवी के प्रीपेड ऑर्डर पर सभी बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ इस स्मार्ट टीवी को मात्र 21,390 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस टीवी के साथ कंपनी फिलहाल एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। पुराना टीवी बदल कर आप एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं। पुराना टीवी एक्सचेंज करने पर इस टीवी को 20,000 रुपये तक की कीमत में आप नया 4K टीवी अपने घर ला सकते हैं।
iFFALCON 43 इंच 4K Smart TV : खूबियां
iFFALCON इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में नया ब्रांड नहीं है यह ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी TCL का सब ब्रांड है। ऐसे में क्वालिटी के मामले में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आइफाल्कन के इस टीवी के डिस्प्ले की बात करें तो इसका रेजलूशन 4K Ultra HD (3840 x 2160 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 60 Hz है। इसमें कंपनी ने A+ ग्रेड का पैनल यूज किया है जो HDR 10 और फुल स्क्रीन सपोर्ट के करता है। इसके साथ ही यह टीवी स्लिम डिजाइन के साथ आता है।

शानदार व्यूविंग एक्सपीरियंस के लिए अच्छा साउंड सिस्टम होना भी जरूरी है। इस टीवी में Dolby Audio का सपोर्ट दिया है जो अल्ट्रा रियलिस्टिक और बेहतर साउंड प्रोड्यूस करता है। इस टीवी में साउंड आउटपुट के लिए 24W स्पीकर दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टीवी में 2 HDMI पोर्ट, Blue Ray प्लेयर्स पोर्ट, 1 USB पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Upcoming smartphone September 2022 : एक बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
इस टीवी में गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट मिलता है। आप कोई भी एप डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही टीवी में Netflix, Amazon Video, YouTube जैसी ऐप्स प्री इंस्टॉल आती है। यह टीवी Google Assistant और Android TV सपोर्ट के साथ आता है।


















