10 हजार रुपये में 43 इंच वाला Smart TV, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स हैं शानदार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/43-inch-Daiwa-smart-tv.jpg

Daiwa ने हाल ही में भारत में अपना बजट-फ्रेंडली स्मार्ट टीवी पेश किया है जो 32-इंच और 43-इंच डिस्प्ले साइज में आया है। कंपनी का 43 इंच वाला Smart TV 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसे ऑफर्स के तहत केवल 10,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आपके पास बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी यह Full HD LED Smart TV सिर्फ 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

43 इंच वाला Daiwa Smart TV

सस्ते 43 इंच स्मार्ट टीवी को देखने या इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

43 इंच Daiwa Smart TV के 10 फीचर्स

  1. इस स्मार्ट टीवी में 1920 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 43 इंच की Full HD स्क्रीन दी गई है। यह एज-टू-एज डिजाइन वाली है जिसमें बेहद पतले बेज़ल मिलते हैं।
  2. इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट मिलता है।
  3. अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने के लिए इस टीवी में ​मूवी, गेम, स्पोर्ट्स जैसे 7 पिक्चर मोड्स मिलते हैं।
  4. टीवी में दो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं जो कुल 20W ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।
  5. माहौल और मूड के हिसाब से गाना/ऑडियो सुनने के लिए इस टीवी में 5 साउंड मोड्स मिलते हैं। इनमें म्यूजिक, मूवी, स्पोर्ट्स आदि शामिल हैं।
  6. इस टीवी में क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करता है। इस टीवी में 512MB RAM के साथ ऐप डाउनलोड और स्टोर करने के लिए 4GB स्टोरेज दी गई है।
  7. 43 इंच वाला Daiwa Smart TV में Prime Video, Sony Liv, Zee5 और YouTube जैसी प्री-लोडेड OTT (ओवर-द-टॉप) ऐप्स मिलती हैं।
  8. मोबाइल फोन का कंटेंट टीवी पर देखने के लिए इस स्मार्ट टीवी में Miracast और Apple AirPlay सपोर्ट भी मौजूद है।
  9. कनेक्टिविटी के लिए इसमें इनबिल्ट Wi-Fi मिलता है, जो स्ट्रीमिंग के साथ ही टीवी में इंटरनेट ब्राउज़िंग की सुविधा भी देता है।
  10. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB और 1 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें LAN और AV सपोर्ट भी मौजूद है।