
साउथ की सुपरहिट फिल्म कांतारा ने सिनेमाघरों में आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, दर्शकों के साथ ही इस फिल्म को फिल्मी क्रिटिक्स से भी वाह-वाही मिल रही है। लेकिन कुछ फैंस हैं जो इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इतंजार है। लेकिन, अभी ओटीटी दर्शकों के लिए गुड न्यूज आने में समय है क्योंकि खुद फिल्म के प्रोड्यूसर कार्तिक गौड़ा ने बताया कि हम आपको बताएंगे कि यह कब ओटीटी पर आएगी। इसलिए हमें इस फिल्म के OTT Release के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, आप ओटीटी पर Kantara (Best Kantara like South Movies to watch online) की तरह ही मौजूद कुछ साउथ फिल्मों को देख सकते हैं।
Best Kantara like South Movies to watch online
- 1. Garuda Gamana Vrishabha Vahan
- 2. Asura
- 3. KG
- 4 Pushpa
- 5 Karnan
Garuda Gamana Vrishabha Vahan
अगर आप Kantara को मिल रही प्रशंसा से Rishab Shetty के फैन हो गए हैं तो उनकी एक शानदार साउथ फिल्म Garuda Gamana Vrishabha Vahana को ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म Zee5 पर स्ट्रीम की जा सकती है। फिल्म कन्नड ऑडियो भाषा में है और इसके सबटाइटल इंग्लिश मलयालम में दिखाई देते हैं। वहीं, यह दो दोस्तों, शिवा और हरि के बीच संघर्ष की कहानी को दिखाती है। फिल्म में राज बी. शेट्टी और ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
Asuran
साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए धनुष को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। असुरन में जोरदार एक्टिंग के से धनुष ने दर्शकों के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स का दिल भी जीत लिया था। वहीं, फिल्म की कहानी आपका दिल छू लेती है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी फिल्म को फ्री में देखा जा सकता है।
KGF 2
कन्नड सिनेमा की ही धमाकेदार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) को भी ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। आपको याद दिला दें कि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ ही फिल्म में कमाई के कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) में यश के अलावा Sanjay Dutt, Raveena Tandon, Srinidhi Shetty और Anant Nag जैसे स्टार हैं।
Pushpa
साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म Pushpa: The Rise को हिंदी भाषा के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी पर देखा जा सकता है। Amazon Prime Video पर मौजूद यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में मौजूद स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
Karnan
साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म कर्णन (Karnan) को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस फिल्म की कहानी असली कहानी से प्रेरित बताई जा रही है। तमिलनाडु में 90 के दशक में एक गांव में बवाल हुआ था, जहां बड़ी संख्या में पुलिसवालों ने गांव वालों पर हमला किया था। फिल्म में धनुष के अलावा लाल पॉल, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, राजिशा विजयन, गौरी जी किशन और लक्ष्मी प्रिया चंद्रामौली जैसे कलाकार हैं।













