
5 Star Inverter AC : भारत में जुलाई से लेकर सितंबर तक के मौसम मानसून की बौछारों के साथ-साथ आद्रता वाली गर्मी का रहता है। ऐसे में पसीना और उमस वाली गर्मी खूब परेशान करती है। ऐसे में अगर आप एयर कंडीशनर (air conditioner) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है। इस समय कंपनियां AC पर कई डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। सैमसंग (Samsung) के 5 Star Split Inverter AC पर मिल रही दमदार डील के बारे में आज हम बता रहे हैं। इस एसी को 26,000 रुपये में सस्ता मिल रहा है। यहां हम आपको सैमसंग के एसी पर मिल रहे ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
5 Star Inverter AC पर ऑफर
Samsung 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह एसी 26,000 रुपये में सस्ता मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह एसी 65,990 रुपये की कीमत में लिस्ट है, जिसपर 40 प्रतिशत की छूट दे रही है। इस डिस्काउंट के साथ सैमसंग के इस एसी को 38,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Samsung 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC : फीचर्स
Samsung 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC कई सारे फीचर्स से लैस है। सैमसंग के इस एसी में Durafin Ultra condenser) दिया गया है जो इसके हीट एक्सचेंजर को रस्टिंग से सुरक्षित रखता है। यानी यह एसी लंबे समय तक दमदार कूलिंग ऑफर करेगा। सैमसंग ने इस में ट्रिपल प्रोटक्टर प्लस टेक्नोलॉजी का यूज किया है जो बिजली के फ्लैक्चुएशन को आसानी से हैंडल करता है।
सैमसंग के एसी की दूसरी खूबियों की बात करें तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कम बिजली की खपत में बेहतर कूलिंग ऑफर करता है और शानदार ठंडक देता है। इस एसी में बड़े पंखे, चौड़े इनलेट दिया गया है जो कि कमरे के चारों कोने तक हवा के फ्लो को पहुंचाता है। यह भी पढ़ें : Vivo V25 Pro 5G की पहली झलक : विराट कोहली के हाथ में दिखा स्मार्टफोन
Samsung 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC में ईजी फिल्टर सिस्टम दिया गया है। यानी यह एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है। इसके साथ ही सैमसंग का यह एसी ऑटोक्लीन फंशन के साथ आता है। इस में R32 रेफ्रिजरेंट का यूज किया गया है।






















