OnePlus फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कैसे और कहां से खरीदें सस्ता वनप्लस 13एस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/oneplus-13s-design-colours-revealed.jpg

OnePlus 13s पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था लेकिन आज भी परफॉर्मेंस के मामले में यह मोबाइल अपने कई प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को पटखनी देता है। यह मोबाइल 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब सेल में कंपनी इस वनप्लस 5जी फोन को 5,000 रुपये सस्ते रेट पर खरीदने का मौका दे रही है। वनप्लस 13एस को 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है।

OnePlus फोन पर ऑफर

वनप्लस 13एस 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन इन दिनों सेल में इस मोबाइल को सिर्फ 49,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर यह वनप्लस फोन सस्ते रेट के साथ सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। यानी OnePlus 13s को 5,000 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है।

OnePlus 13s का सेलिंग प्राइस इन दोनों प्लेटफॉर्म पर 51,999 रुपये रखा गया है जो लॉन्च प्राइस से 3000 रुपये सस्ता है। वहीं बैंक ऑफर के साथ इस मोबाइल पर 2000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से परचेज करते वक्त HDFC, ICICI, Kotak, Axis, IDFC और IndusInd Bank कार्ड पर छूट मिलेगी। वहीं अमेजन कोटेक और एचडीएफसी कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

वनप्लस 13एस को डिस्काउंट के साथ कम रेट पर खरीदने के लिए या फिर ऑफर की फुल डिटेल देखने के लिए क्लिक करें : वनप्लस / अमेजन

OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 13एस 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित OxygenOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Elite ​चिपसेट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टे​स्टिंग में वनप्लस 13एस 25,81,355 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस 5जी फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है।

OnePlus 13s 5G फोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की फुलएचडी+ 1.5के स्क्रीन दी गई है। यह एलटीपीओ एमोलेड पैनल पर बनी ProXDR डिस्प्ले है जिसपर 1-120हर्ट्ज़ डायनामिक रिफ्रेश रेट, 1600निट्स ब्राइटनेस और 460 पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल अंडर-स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13एस 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYT700 सेंसर है जो OIS फीचर से लैस है। इसके साथ ही एफ/2.0 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल जूम 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus 13s 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए OnePlus 13s स्मार्टफोन 5850mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark स्कोर 16 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्ट के दौरान फोन बैटरी को 20% से 100% चार्ज होने में 42 मिनट लगे।

OnePlus 13s खरीदें या नहीं?

अगर आप सोच रहे हैं कि वनप्लस 13एस एक साल पुराना फोन है और इसे खरीदना चाहिए या नहीं, तो बता दें कि यह स्मार्टफोन 4,400mm 3D Cryo-Velocity वैपर चैंबर से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन हीट होने से रोकता है। ग्राहकों को इसमें OnePlus AI फीचर्स भी मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC का सपोर्ट मौजूद है।

बताते चलें कि वनप्लस 13एस में 11-antenna omni-directional सिस्टम लगाया गया है जो फोन नेटवर्क मजबूत बनाए रखेगा। वहीं इस मोबाइल में मौजूद Smart Link सिस्टम अंडरग्राउंड और बेसमेंट जैसी जगहों पर सिग्नल स्ट्रांग रखता है। अगर आप फोन फोटोग्राफी और वीडियो बनाने का शौक रखते हैं तो वनप्लस 13एस में 4K 60fps Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।