6,000 रुपये में आया 5,000mAh बैटरी और 6.7 इंच स्क्रीन वाला फोन, इसमें है 3GB+3GB रैम

Join Us icon

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा ने अपनी Yuva सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Lava Yuva Smart लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें किफायती दाम पर बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। Yuva Smart, हाल ही में लॉन्च हुए Yuva 2 5G की सफलता के बाद पेश किया गया है, जिसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। नए Yuva Smart में लंबी बैटरी लाइफ, डुअल कैमरा और शानदार डिजाइन जैसे फीचर्स हैं।

लावा Yuva Smart की कीमत और उपलब्धता

  • Lava Yuva Smart की शुरुआती कीमत केवल ₹6,000 रखी गई है, जो इसे बजट कैटेगरी में एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। हालांकि, ध्यान रहे कि फोन अभी इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बेचा जा रहा है। वहीं, आने वाले समय में डिवाइस की कीमत बढ़ी हुई मिल सकती है।
  • फोन को कंपनी ने तीन कलर – ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट, और ग्लॉसी लैवेंडर में पेश किया है।
  • Lava Yuva Smart के साथ 1 साल की वारंटी और मुफ्त होम सर्विस की सुविधा भी दी जा रही है, जो उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।
Lava Yuva Smart launch
Lava Yuva Smart launch

LAVA Yuva Smart की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले6.75-इंच HD+ नॉच डिस्प्ले, 720 x 1600 रिजोल्यूशन, 260 पीपीआई, 60Hz
प्रोसेसरयूनिसोक 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
रैम3GB + 3GB वर्चुअल रैम
रोम64GB (एक्सपेंडेबल अप-टू 512GB)
बैटरी5,000mAh
चार्जिंग10W फास्ट चार्जिंग (टाइप-सी)
ओएसAndroid 14 Go

डिजाइन और डिस्प्ले

Lava Yuva Smart में 6.75-इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह बड़ा डिस्प्ले स्मूद और इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है, जो खासतौर पर वीडियो देखने और वेब ब्राउज़िंग के लिए उपयुक्त है। फोन का डिजाइन आकर्षक और प्रीमियम लुक देता है। इसे तीन ग्लॉसी कलर में पेश किया गया है, जिसमें ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी लैवेंडर

कैमरा फीचर्स

Lava Yuva Smart में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का AI-इनेबल्ड सेंसर, जो बेहतर डिटेल और लो-लाइट परफॉर्मेंस देता है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा के तौर पर AI फीचर्स के साथ सपोर्टिव सेंसर है। इतना ही नहीं फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा, जिसमें स्क्रीन फ्लैश है, जो कम रोशनी में भी अच्छी सेल्फी लेने में मदद करता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन को पावर देता है Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जो किफायती दाम में विश्वसनीय प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। डिवाइस में 3GB + 3GB वर्चुअल रैम दी गई है। साथ ही इस फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर

Lava Yuva Smart, Android 14 Go Edition पर चलता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम विशेष रूप से एंट्री-लेवल हार्डवेयर के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे डिवाइस स्मूद और फास्ट प्रदर्शन करता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में दी गई है 5000mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा, फोन में 10W टाइप-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे चार्जिंग प्रक्रिया तेज़ और सुविधाजनक बनती है।

अन्य फीचर्स

Yuva Smart में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मोनो स्पीकर के साथ संतोषजनक साउंड क्वालिटी। है। वहीं, लावा अपने यूजर्स के लिए नियमित सुरक्षा अपडेट्स प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here