5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाले Realme के 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट, डिटेल में जानें ऑफर

Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Join Us icon

पॉपुलर स्मार्टफ़ोन ब्रांड Realme की वेबसाइट पर इन दिनों रियलमी फ़ेस्टिवल डेज़ सेल चल रही है। इस सेल के दौरान रियलमी के स्मार्टफ़ोन, टीवी, ईयरबड्स और दूसरे डिवाइसेस पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफ़र किया जा रहा है। सेल के दौरान Realme 9 Pro 5G स्मार्टफ़ोन पर भी कंपनी की ओर से धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफ़ोन पर ICICI बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। यहां हम आपको Realme 9 Pro 5G स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे डिस्काउंट, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Realme 9 Pro 5G ऑफर्स

Realme 9 Pro 5G स्मार्टफ़ोन दो वेरिएंट्स में आता है। फ़ोन का बेस वेरिएंट 16,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट है। इस फ़ोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI पेमेंट पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के साथ रियलमी के इस फ़ोन को 14,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही जेस्टमनी से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही जेस्टमनी से इस फ़ोन तीन महीने बिना ब्याज पर किश्त में ख़रीदा जा सकता है। यह ऑफ़र रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Realme 9 Pro 5G

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर मिल रहे ऑफ़र की बात करें तो ICICI और Axis बैंक के डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही ICICI बैंक, Axis बैंक, Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप पुराना फ़ोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट भी ले सकते हैं।

Realme 9 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

6gb ram 5g phone under rs 5000 Realme 9 Pro price offer sale discount

Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के ऑक्टा कोर प्रोसेसर Snapdragon 695 5G के साथ पेश किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फ़ोन के फ़्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh की बैटरी और 64MP कैमरा वाले लेटेस्ट Redmi Note 11 SE पर तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर

Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही बात की जाए सॉफ्टवेयर की तो Realme का 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित कस्टम स्किन Realme UI 3.0 पर रन करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here