
Xiaomi का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi Note 11 SE को फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन क्वार्ड रियर कैमरा सेंसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और मल्टीपल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो फोन में FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको रेडमी के स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार डील और फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi Note 11 SE ऑफर
Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर कई बैंक 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफ़र कर रहे हैं। शाओमी के इस फ़ोन में ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट, Federal Bank के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और IDFC FIRST बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लिपकार्ट 500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दे रही है। इस तरह से इस फ़ोन को 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ मात्र 12,499 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।
Redmi Note 11 SE स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, इसका रिफ्रेश रेट 60Hz, ब्राइटनेस 700 निट्स, रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 SoC के साथ Mali-G76 MC4 ग्राफिक्स के साथ पेश की जाएगी। रेडमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर रन करेगा।
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 13MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 14 Pro and iPhone Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, डिटेल में जानें सबकुछ
रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE के साथ VoLTE और VoWiFi, डुअल बैंड Wi-FI ac, Bluetooth v5.0, GPS, NFC, इंफ्रारेड सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर, IP53 रेटिंग और साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।























