50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया बजट 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Vivo Y30 5G लेटेस्ट स्मार्टफोन 6GB रैम और MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च

Join Us icon

Vivo ने अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन Vivo Y30 5G के नाम से थाइलैंड में पेश किया गया है जो कि कंपनी का लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन है। यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। Vivo ने पहले ही इस बजट 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म कर चुकी है। लेटेस्ट Y30 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसे मीडियाटेक के Dimensity 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आता है। इस फोन का बैक कैमरा मॉड्यूल Vivo T1 5G की तरह है जिसे कंपनी हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। यहां हम आपको Vivo Y30 5G स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y30 5G स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y30 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में 2GB वर्चुअल रैम का भी फीचर दिया गया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है।

कैमरा स्पेक्स की बात की जाए तो Vivo Y30 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस का प्राइमरी कैमरा 50MP का जिसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Vivo Y30 5G स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

vivo-y30-5g-camera

वीवो के इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 10W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फ़ोन में 6.51-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। फोन में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89 परसेंट है।

Vivo Y30 5G स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन AI फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। फोन में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम, वाईफाई, Bluetooth 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला POCO का 5G फोन बेहद सस्ते में खरीदें, मिल रही शानदार डील

Vivo Y30 5G का रेट

Vivo Y30 5G स्मार्टफोन को थाइलैंड में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ थाइलैंड में THB 8,699 (करीब 18,950 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वीवो का यह फोन स्टारलाइट ब्लैक और रेनबो कलर ऑप्शन में आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here