50MP Camera और 12GB RAM के साथ नया OPPO A1 5G हुआ चीन में लॉन्च, यहां पढ़े फोन की डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/oppo-a1-5g-features-1.jpg
Highlights

टेक ब्रांड ओपो ने अपनी होम मार्केट चीन में ‘ए’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन OPPO A1 5G पेश किया है। यह मोबाइल फोन 50MP dual Camera, Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जो पिछले साल लॉन्च हुए OPPO A1 Pro का डाउन वर्ज़न है। आगे आप ओपो ए1 प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स डिटेल पढ़ सकते हैं।

ओपो ए1 5जी फोन का प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = तकरीबन 23,000 रुपये
  • सबसे पहले कीमत की बात करें तो चाइना में ओपो ए1 सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। यह 5जी फोन 12जीबी रैम मैमोरी + 256जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत RMB 1999 है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 23,900 रुपये के करीब है। चाइना में यह मोबाइल

    ओपो ए1 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स

    डिस्प्ले

  • 6.72″ FHD+ LCD display
  • 120Hz refresh rate
  • OPPO A1 5G फोन 2412 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेपलिंग पर काम करती है। डिस्प्ले पर 680निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

    प्रोसेसर

  • Android 13
  • ColorOS 13
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • ओपो ए1 5जी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए यह फोन 619 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 1टीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।

    कैमरा

  • 50MP dual Rear Camera
  • 8MP selfie Camera
  • फोटोग्राफी के लिए ओपो ए1 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनो पोर्टरेट लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है।

    बैटरी

  • 67W SuperVOOC
  • 5,000mAh battery
  • OPPO A1 5G में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 67वॉट सुपरवूक टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

    कनेक्टिविटी

  • NFC
  • Wi-Fi 6
  • Bluetooth 5.2
  • OPPO A1 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसपर 5जी व 4जी दोनों को चलाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिल जाता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।