10999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला वीवो का नया 5जी फोन, देखें फीचर्स और स्पेक्स

Join Us icon

वीवो ने मई महीने में 10499 रुपये का 5जी फोन Vivo Y19 भारत में लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने इसी सीरीज का विस्तार करते हुए नया Vivo Y19s 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह भी एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसे 10 से 11 हजार की रेंज में लाया गया है। कंपनी वेबसाइट के जरिये इस फोन को ऑफिशियली अनविल कर दिया गया है और यह सस्ता वीवो 5जी फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y19s 5G प्राइस :

  • 4GB RAM + 64GB storage – 10999 रुपये
  • 4GB RAM + 128GB storage – 11999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB storage – 13499 रुपये

वीवो वाई19एस 5जी फोन इंडिया में 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। 4जीबी रैम मॉडल को 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा जिनका लॉन्च प्राइस 10,999 रुपये और 11,999 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम वाले 5जी फोन का रेट 13,499 रुपये है। इसमें 128जीबी मेमोरी मिलेगी। यह वीवो का नया 5जी फोन Majestic Green और Titanium Silver कलर में खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y19s 5G स्पेसिफिकेशन्स :

वीवो वाई19एस 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो मोबाइल Expandable RAM तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (6+6) की ताकत देती है।

वाई19एस वीवो का बड़ी बैटरी वाला फोन है। इंडियन मार्केट में इसे 6000mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 30 घंटे तक का YouTube Video Playback टाइम दे सकती है। यह फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ लाइफ के लाया गया है। वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y19s 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

वीवो वाई19एस 5जी फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। Vivo Y19s 5G में यूजर्स को 90Hz रिफ्रेश रेट, 700nits ब्राइटनेस और 260PPI का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को SGS सर्टिफाइड ​मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्राप्त है। वहीं साथ ही वीवो वाई19एस को IP64 रेटिंग भी दी गई है।

12 हजार से कम का फोन ढूंढ रहे हैं तो Vivo Y19s 5G आपको काम का सकती है। इसी प्राइस रेंज में OPPO K13x, realme 14X और Tecno Pova 6 Neo जैसे स्मार्टफोंस को भी कंसीडर किया जा सकता है। अगर आपका बजट 10 हजार से कम का है जो डाइमेंसिटी 6300 पर ही काम करने वाला iQOO Z10 Lite चुन सकते हैं। यह 5जी फोन भी 6000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here