
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘नोट 14’ सीरीज का विस्तार करते हुए चौथा स्मार्टफोन मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Redmi Note 14 SE 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया गया है जो कम कीमत पर स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स लेकर आया है। 50MP Camera और 5,110mAh battery की ताकत वाले इस रेडमी 5जी फोन की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 14 SE 5G प्राइस
रेडमी नोट 14 एसई 15 हजार से कम का 5जी फोन है जिसे 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद Note 14 SE को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस सस्ते रेडमी मोबाइल की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी जिसे Crimson Art, Mystique White और Titan Black में परचेज किया जा सकता है।
रेडमी नोट 14 सीरीज की कीमत
| मेमोरी वेरिएंट्स | Redmi Note 14 | Redmi Note 14 Pro | Redmi Note 14 Pro+ |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹16,999 | – | – |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹17,999 | ₹22,999 | 27,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹19,999 | ₹24,999 | 29,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | – | – | 32,999 |
नोट : खबर लिखे जाते वक्त रेडमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर रेडमी नोट 14, नोट 14 प्रो और नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन उपरोक्त प्राइस पर लिस्ट थे। अन्य शॉपिंग साइट्स या रिटेल स्टोर्स पर इस मोबाइल्स की कीमत बदलाव संभव है।
Redmi Note 14 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz AMOLED Display
- MediaTek Dimensity 7025 Ultra
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 5,110mAh Battery
- 45W fast charging
डिस्प्ले
रेडमी नोट 14 एसई 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एमोलेड पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2100निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने नए फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन लेयर लगाई गई है।
परफॉर्मेंस
यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह रेडमी 5जी फोन जीपीयू सपोर्ट करता है।
मेमोरी
Redmi Note 14 SE 5G 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नया 5जी फोन रेडमी नोट 14 एसई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT600 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी 5जी फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
नोट 14 एसई बड़ी बैटरी वाला रेडमी 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। ब्रांड के अनुसार यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
अन्य फीचर्स
Redmi Note 14 SE 5G फोन IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Infrared टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते रेडमी फोन से रिमोट का काम भी किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक और Dolby Atmos वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स लगाए गए हैं।
रेडमी नोट 14 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 14 5G
रेडमी नोट 14 5जी फोन मीडियाटेक के ही Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी तक की रैम पाई जा सकती है। कंपनी ने अपने इस मोबाइल को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया था जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50MP LYT600 OIS सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन में तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
Redmi Note 14 Pro 5G
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी में भी मीडियाटेक का Dimensity 7300-Ultra मोबाइल चिपसेट लगाया गया है जो 8GB LPDDR4X RAM के साथ मिलकर काम करता है। पावर बैकअप के लिए यह रेडमी 5जी फोन तगड़ी 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W HyperCharge तकनीक मिलती है।
Redmi Note 14 Pro 5G फोन में 6.67-इंच की बड़ी 1.5K स्क्रीन लगाई गई है जो 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP LYT800 मेन सेंसर के साथ 2MP Macro और 8MP Ultrawide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
Redmi Note 14 Pro+ 5G
इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह रेडमी फोन 8GB और 12GB RAM पर खरीदा जा सकता है जिसमें 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन 6.67-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की लेयर मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए Note 14 Pro Plus में तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W HyperCharge तकनीक भी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP LYT800 OIS + 50MP Telephoto + 8MP ultra-wide कैमरा और फ्रंट पर 20MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है। फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)














