9020mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और 32MP Selfie के साथ 12GB RAM वाला vivo 5G फोन T5 Pro इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/t5-pro-5g.jpg

vivo T5 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाला वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसमें 9020mAh Battery लगी है। इस तगड़ी बैटरी के साथ ही वीवो टी5 प्रो 12GB RAM, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और 32MP Selfie Camera जैसी पावरफुल स्पेक्स सपोर्ट करता है। इस नए vivo 5G फोन T5 Pro का प्राइस, सेल डिटेल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T5 Pro की सबसे बड़ी यूएसपी इस मोबाइल में लगी बैटरी है। यह स्मार्टफोन 9020एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 37 घंटे तक ​यह YouTube video देखी जा सकती हैं। यह विवो 5जी फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है जो कंपनी के मुताबिक 10 मिनट में ही फोन को 6 घंटे का कॉलिंग टाइम देने लायक चार्ज कर सकती है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो टी5 प्रो को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 55 मिनट का समय लगा था। यह नया वीवो स्मार्टफोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते vivo T5 Pro 5G फोन से दूसरे मोबाइल या इयरबड्स इत्यादि को भी चार्ज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन bypass charging तकनीक भी सपोर्ट करता है जो हैवी परफॉर्मेंस के वक्त फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड तक ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

डिस्प्ले की बात करें तो वीवो टी5 प्रो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इस वीवो 5जी फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

वीवो टी5 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Origin OS 6.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह विवो 5जी फोन 11,67,242 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

वीवो टी5 प्रो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वीवो ने इसे LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage पर पेश किया है जिसमें 3 जेनरेशन की ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे विकल्प मौजूद है।

यह वीवो 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। vivo T5 Pro का प्राइस 29,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के 8GB + 256GB वेरिएंट का रेट 33,999 रुपये है। यह 12GB RAM वाला vivo 5G फोन 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256GB मेमोरी मिलती है। वीवो टी5 प्रो 21 अप्रैल से Cosmic Black और Glacier Blue कलर में बिकेगा। फोन खरीदने पर Axis, HDFC और SBI बैंक ग्राहकों को 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।