Samsung ला रही है नया स्मार्टफोन Galaxy A37 5G, मिड रेंज में मिलेगी प्रीमियम क्वालिटी

सैमसंग ने मार्च महीने में मिडबजट का प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A36 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी गैलेक्सी ए36 के सक्सेसर पर काम शुरू कर चुकी है। ब्रांड द्वारा Samsung Galaxy A37 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर में स्पॉट हुआ है जहां फोन मॉडल नंबर की डिटेल्स सार्वजनिक हो गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन की डिटेल्स अखिलेश नाम के शख्स द्वारा डिक्रिप्ट की गई है जिसे गिज़मोचाइना वेबसाइट ने पब्लिश किया है। सैमसंग इंटरनल टेस्ट सर्वर में अपकमिंग मोबाइल फोन SM-A376U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां फोन मार्केटिंग नेम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि मोबाइल Galaxy A37 ही है। गौरतलब है कि इससे पहले वाले Galaxy A36 को कंपनी ने SM-A366U मॉडल नंबर दिया था।
बताते चलें कि मॉडल नंबर में मौजूद ‘U’ सफिक्स मोबाइल के अमेरिकी वर्जन को दर्शाता है। वहीं अगर फोन का इंडियन मॉडल होता तो यहां हमें यू की जगह पर ‘E’ सफिक्स देखने को मिलता। उदाहरण के तौर अपकमिंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन अगर भारत में आएगा तो उसे SM-A376E मॉडल नंबर दिया जाएगा। बहरहाल Samsung Galaxy A37 5G फोन से जुड़ी अन्य कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नई डिटेल्स मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A36 5G फोन की बात करें तो इसकी कीमत ₹30,999 से शुरू होती है जो मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। इसी तरह 8GB+256GB को 33,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। सबसे बड़ा 12GB RAM वाला गैलेक्सी ए36 फोन 36,999 रुपये है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलती है। यह सैमसंग 5जी फोन Awesome Black, Awesome Lavender और Awesome White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
गैलेक्सी ए36 5जी फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित One UI 7 पर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट देती है।
Galaxy A36 स्मार्टफोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।