3D Curved AMOLED स्क्रीन, 7050mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ iQOO Z11 5G इंडिया में लॉन्च

आइकू ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन iQOO Z11 5G लॉन्च किया है। यह इंडियन मार्केट में आने वाला पहला MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर वाला फोन है। 3D Curved AMOLED स्क्रीन, 32MP Selfie कैमरा और 7050mAh Battery की ताकत से लैस इस नए 5जी फोन आइकू ज़ेड11 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11 5G प्राइस
आइकू ज़ेड11 5जी 34,999 रुपये का फोन है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB स्टोरेज के दो ऑप्शन्स में लाया गया है जिनका रेट 39,999 रुपये और 44,999 रुपये है। iQOO Z11 5G टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 49,999 रुपये है।
आइकू ज़ेड11 5जी फोन की सेल 25 अगस्त से शुरू होगी जिसे Celestial Blue और Aurora Green कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में iQOO Z11 5G फोन पर कंपनी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके साथ 1,000 रुपये का अमेजन कूपन भी मिलेगा। यानी ऑफर में यह नया 5जी फोन 4,000 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकेगा।
iQOO Z11 5G स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Origin OS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 10,99,769 आ चुका है। गौरतलब है कि डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर में डेडिकेटेड NPU भी लगाया गया है।
iQOO Z11 5G फोन को 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह 3D Curved डिस्प्ले है जिसे AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI, HDR10+ और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन अनलॉकिंग के लिए इसे इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। फोन स्क्रीन को Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX852 OIS सेंसर है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 5G 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
पावर बैकअप के लिए iQOO Z11 5G स्मार्टफोन में ताकतवर 7050mAh Battery लगाई गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 16 घंटे, 12 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव किया है। कंपनी ने इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए आइकू ज़ेड11 में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 73 मिनट का समय लिया।
आइकू ज़ेड11 5जी फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक पड़ा रहने के बाद भी खराब नहीं होगा। बताते चलें कि इस 5जी फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस दे सकते हैं।