26 जुलाई को हो रही है 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी, क्या BSNL का भी होगा बेड़ा पार?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/BSNL-5G.jpg

5G Launch In India: भारत में 5जी सेवाएं आरंभ होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी महीने के 26 तारीख से इंडिया की तस्वीर बदलने वाली है। दरअसल इसी तारीख से 5G spectrum auction शुरू होने वाली हैं। इस नीलामी में देश की तीन बड़ी प्राइवेट कंपनियां – Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने भाग लेने के लिए आवेदन किया है। वहीं, चौथी कंपनी ने भी दस्तक दी है और इससे खेल मजेदार हो गया है। और वह चौथा आवेदक है अडानी ग्रुप। हालांकि, अडानी ने मोबाइल क्षेत्र में एंट्री करने से मना कर दिया है लेकिन उनकी कंपनी साइबर सुरक्षा के साथ ही पोर्ट और निजी नेटवर्क समाधान मुहैया कराने के लिए इस नीलामी में भाग ले रही है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस नीलामी में BSNL शामिल होगी? क्या सरकारी कंपनी भी अपने ग्राहकों को 5G का सुख प्रदान करेगी? क्योंकि इस बात को लेकर पहले चर्चा हो चुकी है। आज इन सब सवालों के जवाब हमने इस आर्टिकल में देने की कोशिश की है। आइए जानते हैं…

क्या BSNL होगी 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में शामिल?

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी इस महीने ही होने वाली है, लेकिन इसमें केवल प्राइवेट टेलीकॉम प्लेयर्स ही भाग ले रहे हैं। इन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea के साथ ही Adani Group भी शामिल होंगे। हालांकि, BSNL के 5G स्पेक्ट्रम में शामिल नहीं होगा। क्योंकि यह एक सरकारी उपक्रम है और यदि कंपनी 5जी सर्विस लाएगी तो भारत सरकार द्वारा बीएसएनएल के लिए अलग से स्पेक्ट्रम को रिजर्व रख लिया जाता है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि BSNL ने 3300 MHz से 3670 MHz बैंड में 70MHz के एयरवेव्स के लिए 5G लाइसेंस मांगा था। हालांकि इस पर अब तक सरकार का कोई जवाब नहीं आया है लेकिन कुछ समय पहले एक खबर जरूर आई थी कि 15 अगस्त को बीएसएनएल के 5जी का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

5G के लिए तैयार BSNL!

जैसा कि हमने बताया कि BSNL ऑक्शन में भाग नहीं लेगा लेकिन, खबर है कि कंपनी नीलामी में निर्धारित कीमत देगी ताकि जब भी ये मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का यूज करके 5G सर्विस को लॉन्च करना चाहे तो ये कर सकता है। वहीं, BSNL 4G सर्विस को बिल्ट-इन 5G कैपिबिलिटी के साथ पेश करेगी।

15 अगस्त को BSNL कर सकता है बड़ा ऐलान

BSNL के 5जी लॉन्च को लेकर अब तक सिर्फ एक ही खबर आई थी लेकिन ज्यादातर खबरों में 4G की ही बातें हो रही थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, BSNL TCS के साथ मिलकर शुरुआत में 4G कनेक्टिविटी उन स्थानों पर लॉन्च करेगा, जहां पर रेवेन्यू ज्यादा होगा। हालांकि, 4G-रेडी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है और इसे पूरे देश में रोल आउट किया जाएगा।

वैसे तो भारत में 5जी नेटवर्क को नो स्टैंडअलोन (NSA) मोड में 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इससे यूजर्स को एंड-टू-एंड 5G नेटवर्क के 5जी सर्विस दी जाएगी लेकिन इसमें बीएसएनएल का नाम शामिल होगा या नहीं इस पर अभी संशय है।

BSNL 4G भी लॉन्च से नहीं दूर

जैसा कि हमने बताया कि बीएसएनएल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक साथ मिलकर 4जी सेवाएं पेश करने की प्लान कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब 4जी सेवाओं के लिए भारतीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी BSNL के डायरेक्टर Sushil Kumar Mishra खुद दे चुके हैं।

BSNL को होगा फायदा?

एक समय भारत में BSNL सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी थी। परंतु कमजोर नेटवर्क और 4जी की अनदेखी की वजह से कंपनी का यूजर बेस कम होता चला गया और निजी सेवा प्रदाताओं के मुकाबले कंपनी काफी पिछड़ गई। इसके अलावा स्लो नेटवर्क ने भी कंपनी को काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी के पास प्लान बहुत ही प्रतियोगी हैं। निजी ऑपरेटरों के मुकाबले बीएसएनएल के प्लान काफी सस्ते हैं और वर्तमान यूजर्स को इसका लाभ भी हो रहा है। परंतु 4जी आ जाने के बाद BSNL नेटवर्क काफी तेज जो जाएगी और यदि कंपनी ने टैरिफ में बदलाव नहीं किया तो फिर भर-भर के यूजर्स आएंगे।

Jio, Airtel और Vi को होगी बड़ी परेशानी

Jio के अलावा Airtel और Vodafone idea इंडिया में काफी समय से 4G नेटवर्क उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन इन कंपनियों द्वारा हाल ही में प्लान के रेट बढ़ाने के बाद लाखों ग्राहक दिसंबर 2021 में बीएसएनएल की तरफ पहुंच गए हैं। इसलिए अगर बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों के 5G लाइव से पहले अपना 4G ले आता है तो जियो समेत सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।