Itel A49 स्मार्टफोन भारत में 6.6 इंच डिस्प्ले और 4000mAh बैटरी के साथ मात्र 6,499 रुपये में हुआ लॉन्च

लेटेस्ट itel A49 स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Join Us icon

Itel ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Itel A49 लॉन्च कर दिया है। भारत में 7 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेग्मेंट में itel सबसे भरोसेमंद कंपनी है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन itel A49 पिछले A48 का सक्सेसर होगा। लेटेस्ट itel A49 स्मार्टफोन को कंपनी ने बड़े 6.6 इंच के HD+ IPS वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और दमदार 4000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। यहां हम आपको Itel A49 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Itel A49 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

लेटेस्ट itel A49 स्मार्टफोन को कंपनी ने बजट में दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। itel A49 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का HD+ IPS Waterdrop फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस फोन की बड़ी डिस्प्ले यूजर्स को थेयटर्स जैसा एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इसके साथ ही आइटेल का यह फोन Android 11(Go Edition) पर करता है। इस फोन में 1.4GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर आसानी से मल्टीटास्किंग करता है।

itel A49 स्मार्टफोन को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। itel A49 स्मार्टफोन को 4000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में स्मार्ट पावर सेविंग मोड दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि यह फोन AI Power मास्टर फीचर के साथ आता है, जो यूजर्स को लंबा बैटरी बैकअप ऑफर करता है। इस फोन में डुअल सिक्योरिटी फीचर्स जैसे फास्ट फेस अनलॉक और मल्टी फीचर फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Itel A49 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

डिस्प्ले16.66cm(6.6) HD+ IPS Waterdrop Display
मैमोरी और स्टोरेज2GB RAM + 32GB ROM
रियर कैमरा5MP+VGA  Dual AI
फ्रंट कैमरा5MP
फेस अनलॉकहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
बैटरी4000mAh
प्रोसेसर1.4 GHz Quad-Core
OS वर्जनAndroid 11 (Go Edition)
नेटवर्क4G/3G/2G
कलरक्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू, स्काई स्यान Sky Cyan

 

कीमत6,499 रुपये

 

itel A49 स्मार्टफोन में डुअल 5MP AI रियर कैमरा कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल फोन कोन को प्रीमियम लुक ऑफर करता है। इस फोन में AI Beauty Mode दिया गया है जिसकी मदद से लो लाइट कंडीशन में भी शानदार फ़ोटो क्लिक की जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi के फ्लैगशिप Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन 17 मार्च को होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

itel A49 स्मार्टफोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में डेडिकेटेड मैमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE /ViLTE फंशनैलिटी दी गई है। लेटेस्ट itel A49 स्मार्टफोन को तीन कलर – क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और स्काई स्यान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Z6 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP कैमरा और Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here