
Vivo Y400 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिवली जानकारी दी थी कि इसी सीरीज का वनिला (नॉन प्रो) मॉडल Vivo Y400 5G भी भारत में लॉन्च होगा। बीते दिनों में हम इस अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन सहित मोबाइल स्क्रीन और कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव डिटेल्स दे चुके हैं। वहीं आज एक बार फिर वीवो वाई400 की बैटरी, चार्जिंग तकनीक और आईपी रेटिंग की जानकारी सबसे पहले हमारे पास आई है।
Vivo Y400 5G की एक्सक्लूसिव डिटेल्स
बैटरी
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये वीवो वाई400 5जी फोन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है जिसके अनुसार यह वीवो का बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh battery देखने को मिलेगी। इस फोन की बैटरी सीरीज के प्रो मॉडल से भी अधिक पावरफुल है। Vivo Y400 Pro 5G फोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है।
चार्जिंग
बैटरी के बाद चार्जिंग की बात करें तो इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा जो कंपनी की Flashcharge टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
वॉटरप्रूफिंग
वहीं सबसे बड़ी खूबी यह कही जा सकती है कि वाई400 5जी वीवो का वॉटरप्रूफ फोन होगा। इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। ये सर्टिफिकेशन मोबाइल को काफी हद तक पानी व धूल से बचाने में मदद करते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि Y400 Pro IP65 रेटिंग वाला फोन है। यानी बेस मॉडल को कंपनी ने आईपी रेटिंग के मामले में काफी तगड़ी अपग्रेड दी है।
Vivo Y400 5G लॉन्च टाइमलाइन
बीते सप्ताह 91मोबाइल्स को जानकारी मिली थी वीवो वाई400 5जी फोन अगस्त में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। महीने के शुरुआती दिनों में ही इस मोबाइल भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। हमारे सूत्रों के अनुसार यह वीवो 5जी फोन दो कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें Olive Green (ओलिव ग्रीन) और Glam White (ग्लेम व्हाइट) कलर शामिल होंगे।
Vivo Y400 5G प्राइस (अनुमानित)
वीवो वाई400 5जी फोन सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल की तुलना में कम रेट पर लाया जाएगा। Vivo Y400 Pro की बात करें तो इसे 128GB मेमोरी पर 24,999 रुपये में और 256GB मेमोरी के साथ 26,999 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा सकता है कि मिड बजट वीवो फोन Y400 की कीमत 20 हजार रुपये के आस-पास रखी जा सकती है।
उम्मीद कर सकते हैं कि शायद कंपनी वीवो वाई400 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध करा दे। बहरहाल पुख्ता प्राइस के लिए कंपनी की अनाउंसमेंट व फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। तब तक आप सीरीज के प्रो मॉडल Vivo Y400 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y400 Pro 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 7300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Extended RAM
- 6.77″ Dual 3D Curved Display
- 50MP Dual Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 5,500mAh Battery
- 90W Fast Charging
परफॉर्मेंस : वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन एंड्ररॉयड 14 आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
मेमोरी : Vivo Y400 Pro 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है।
डिस्प्ले : यह वीवो 5जी फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डुअल 3डी कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो AMOLED पैनल पर बनी है। फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz टच सेंपलिंग रेट और 4500nits ब्राइटनेस मिलती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस 5जी वीवो स्मार्टफोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Smart Charging Engine 2.0 तकनीक से लैस 90वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है।
खास फीचर्स : यह मोबाइल Smart AI फीचर्स से लैस है। इसमें AI SuperLink तकनीक दी गई है जो 30% तक सिग्नल कवरेज और 45% तक सिग्नल स्ट्रेंथ बढ़ा सकती है। फोन के बैक कैमरा सेटअप में 6 डिफरेंट कलर्स वाली Dynamic Light लगाई गई है। इसमें ऑडियो बूस्टर तकनीक से लैस Dual Stereo Speaker भी मिलते हैं।
See All Competitors
















