6,000mAh बैटरी और 7GB RAM की पावर के साथ Infinix Smart 7 हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 7299

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Infinix-SMART-7.jpg
Highlights

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में एक और सस्ता मोबाइल फोन पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन Infinix Smart 7 नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत सिर्फ 7,299 रुपये है। इनफिनिक्स स्मार्ट 7 में 6,000mAh battery और 3GB Virtual RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस व सेल से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Smart 7 Price

इनफिनिक्स स्मार्ट 7 इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। इस मोबाइल में 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है जो 64जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 7,299 रुपये में लॉन्च में हुआ है जो इसका स्पेशल लॉन्च प्राइस है। इस फोन की सेल 27 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। पहली सेल के लिए बाद Infinix Smart 7 सेलिंग प्राइस बढ़ा दिया जाएगा।

Infinix Smart 7 Specifications

Infinix Smart 7 स्मार्टफोन 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह इनफिनिक्स फोन 500निट्स ब्राइटनेस, 4096 ब्राइटनेस कंट्रोल तथा 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

इनफिनिक्स ने अपने नए स्मार्ट 7 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 12 आधारित एक्सओस 12 पर लॉन्च किया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Unisoc Spreadtrum SC9863A1 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। इस फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो इंटरनल 4जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 7जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये फोन स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 7999 में लॉन्च हुआ इंडियन स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro, क्या कर पाएगा ‘चीनी कम’? देखें स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए स्मार्ट 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस इनफिनिक्स मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फ्रंट फ्लैश सपोर्ट करता है।

Infinix Smart 7 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसके बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज होने के बाद बिना रूके लगातार 10 फिल्में प्ले कर सकती है।