6,300mAh बैटरी वाला रियलमी स्मार्टफोन सिर्फ 7,299 रुपये में हुआ इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/realme-Narzo-80-lite-4G-specs.jpg

रियलमी ने पिछले महीने सस्ता 5G फोन Narzo 80 Lite इंडिया में लॉन्च किया था जो 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। लेकिन आज अपने फैंस को चौंकाते हुए कंपनी ने इसी 5जी फोन का 4जी मॉडल भी बाजार में उतार दिया है। ब्रांड की ओर से लो बजट स्मार्टफोन realme Narzo 80 Lite 4G इंडिया में लॉन्च किया गया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 4जी स्मार्टफोन की बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए मोबाइल को तगड़ी 6,300एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह आराम से दो दिन निकाल सकता है। ब्रांड अनुसार फुल बैटरी में इसपर तकरीबन 20.7 घंटे तक YouTube चलाई जा सकती है। यह मोबाइल 100% चार्जिंग पर 46.5 घंटे का कॉलिंग टाइम देने की क्षमता रखता है।

realme Narzo 80 lite 4G फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 6वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। इस फोन का इस्तेमाल किसी पावरबैंक की तरह भी किया जा सकता है और मोबाइल के इयरबड्स, स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड जैसे डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है।

realme Narzo 80 Lite 4G प्राइस

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 4जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 7,299 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 8,299 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 700 रुपये का अमेजन डिस्काउंट वाउचर भी देगी जिसके साथ फोन का स्टार्टिंग प्राइस 6,599 रुपये पडेगा। इस सस्ते रियलमी फोन की ओपन सेल 31 जुलाई से शुरू होगी और इसे Beach GoldObsidian Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

realme Narzo 80 Lite 4G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 80 लाइट स्मार्टफोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, 563निट्स ब्राइटनेस, 1500: 1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो और 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस

realme Narzo 80 lite 4G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित OneUI पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते मोबाइल फोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस रियलमी स्मार्टफोन में Mali G57 MP1 GPU लगाया गया है।

मेमोरी

रियलमी का नया स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल को कंपनी ने डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो नारज़ो 80 लाइट में मौजूद फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 18GB RAM (6जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है। इस फोन को यूजर्स 64जीबी मेमोरी और 128जीबी स्टोरेज पर खरीद सकते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme Narzo 80 lite 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर Pulse Light से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

realme Narzo 80 lite 5G और 4G में अंतर

स्पेसिफिकेशन्स realme Narzo 80 Lite 5G realme Narzo 80 Lite 4G
स्क्रीन 6.67″ HD+ 120Hz Display 6.74″ HD+ 90Hz Display
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 UNISOC T7250
रैम 6GB RAM 6GB RAM
वचुर्अल रैम 12GB Dynamic RAM 12GB Expandable RAM
स्टोरेज 128GB Storage 128GB Storage
बैक कैमरा 32MP Rear Camera 13MP Rear Camera
फ्रंट कैमरा 8MP Selfie Camera 5MP Selfie Camera
बैटरी 6,000mAh Battery 6,300mAh Battery
चार्जिंग 15W Fast Charging 15W Fast Charging
रिवर्स चार्जिंग 6W Reverse Charging 5W Reverse Charging
आईपी रेटिंग IP64 IP54

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 4जी मॉडल फोन के 5जी मॉडल की तुलना में सस्ता तो है ही, लेकिन इन दोनों नेटवर्क कनेक्टिविटी के ​अलावा भी इन दोनों में काफी कुछ अलग है। 4G फोन को कंपनी ने 5G की तुलना में बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है, यही इसकी प्रमुख यूएसपी है। इसी तरह 4जी मॉडल की डिस्प्ले भी 5जी मॉडल से बड़ी है। इसी तरह 4जी मॉडल की डिस्प्ले भी 5जी मॉडल से बड़ी है। हालांकि 5जी में पंच-होल दी गई थी लेकिन 4जी में यूजर्स को वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन मिलेगी।

बैटरी व स्क्रीन को छोड़कर अन्य चीजों में 4जी मॉडल को कुछ डाउनग्रेड किया गया है। Narzo 80 lite 4G का कैमरा सेटअप 5G मॉडल की तुलना में हल्का है। कंपनी ने रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा दोनों में ही बदलाव किए हैं जो क्रमश: 32एमपी और 8एमपी से घटकर 13एमपी और 5एमपी हो गए हैं। ये दोनों ही मॉडल मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। लेकिन नारज़ो 80 लाइट 5जी जहां आईपी64 रेटिंग के साथ लाया गया था, वहीं नारज़ो 80 लाइट 4जी आईपी54 रेटिंग सपोर्ट करता है।

realme Narzo 80 Lite 5G डिटेल्स

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन के 4जीबी रैम मॉडल का रेट 10,499 रुपये और 6जीबी रैम मॉडल का लॉन्च प्राइस 11,499 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट्स 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। जैसा कि आप उपर टेबल में देख सकते हैं, यह स्मार्टफोन 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU मौजूद है।

Narzo 80 Lite 5G फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 625निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस मोबाइल में यूजर्स को 9 5G Bands मिलेंगे जो सभी सिम पर बढिया काम कर सकते हैं। यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट सहित अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है।

realme Narzo 80 Lite Price
Rs. 16,998
Go To Store
See All Prices
See Full Specs