64MP Camera और 8GB Extended RAM तकनीक के साथ ऑफिशियल हुआ Infinix Note 30i स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Infinix-Note-30i-price.jpg
Highlights

इनफिनिक्स ‘नोट’ सीरीज़ का एक और नया मोबाइल सामने आ गया है। यह स्मार्टफोन Infinix Note 30i नाम के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल हो गया है जिसकी लुक, डिजाईन, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स सभी का खुलासा हो गया है। फिलहाल इनफिनिक्स नोट 30आई प्राइस का आना बाकी है लेकिन उससे पहले फोन से जुड़ी अन्य सभी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट 30आई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.66″ FHD+ Display
  • AMOLED Panel
  • इनफिनिक्स नोट 30आई स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत का है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं व नीचे हल्का चिन पार्ट मौजूद है।

  • 8GB Extended RAM
  • MediaTek Helio G85
  • Infinix Note 30i स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 आधारित एक्सओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फोन की इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है।

  • 64MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 30आई स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो दो अन्य लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

  • 33W Fast Charge
  • 5,000mAh Battery
  • पावर बैकअप के लिए इस इननिफिक्स फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो Intelligent Power E-IQ तकनीक से लैस है। इस फोन के साथ रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। वहीं बड़ी बैटरी को तेेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।