6GB RAM वाला OPPO K15x 5G स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी और 10x digital ज़ूम वाले कैमरा के साथ लॉन्च

ओपो ने लो बजट सेग्मेंट में अपना एक और डिवाइस जोड़ते हुए OPPO K15x 5G पेश किया है। यह 6GB RAM वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन है जो चीन में लॉन्च हुआ है। इस नए ओपो मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6500mAh Battery और 45W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है। ओपो के15एक्स 5जी फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन इस नए 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
OPPO K15x 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के15एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 6 पर लाया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट मौजूद है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन को ARM Mali-G57 जीपीयू से लैस किया गया है। मोबाइल में मौजूद LPDDR4X RAM मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी।
OPPO K15x 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यह LCD पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर एचडी+ रेजोल्यूशन प्राप्त होती है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन को पानी की बौछारों से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग भी दी गई है।
पावर बैकअप के लिए ओपो के15एक्स 5जी फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है। ब्रांड की मानें तो सिंगल चार्ज में इस स्मार्टफोन पर तकरीबन 15 घंटे की शार्ट वीडियो स्क्रॉलिंग या फिर 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल सकता है। वहीं OPPO K15x 5G स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इस ओपो 5जी फोन की थिकनेस 8.61mm और वजन 212 ग्राम के करीब है।
ओपो के15एक्स 5जी फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 10x digital zoom की क्षमता वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यूजर्स को इस मोबाइल में Wi-Fi 5 और Bluetooth के साथ 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं फोन के साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
OPPO K15x 5G प्राइस
ओपो के15एक्स सस्ता 5जी फोन है जिसे 6GB RAM के साथ लाया गया है। यह मोबाइल 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ चाइना में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 1699 युआन और 1999 युआन है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 24,299 रुपये और 28,599 रुपये है। चीन में इस स्मार्टफोन को Glacier White और Prism Purple कलर में बेचा जाएगा।