7 इंच का लंबा फोन ला रही है रेडमी, 8000mAh बैटरी के साथ 14 जुलाई को लॉन्च होगा Redmi Note 17

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-note-17-leak.jpg

रेडमी नोट 17 सीरीज 14 जुलाई को लॉन्च होगी। यह स्मार्टफोन सीरीज सबसे पहले चीनी मार्केट में उ​तारी जाएगी जिसमें Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro पेश किए जा सकते हैं। बीते दिनों जहां कंपनी ने रेडमी नोट 17 प्रो की डिटेल्स सार्वजनिक तौर पर शेयर की थी वहीं अब ब्रांड की ओर से रेडमी नोट 17 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अहम जानकारी भी रिवील कर दी गई है। इस अपकमिंग 5जी फोन की स्क्रीन और बैटरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17 ​डिटेल्स

रेडमी नोट 17 5जी फोन को 7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसमें LTPS (लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन सिलिकॉन) सेमीकंडक्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Redmi Note 17 में फ्लैट सर्फेस वाली स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन स्क्रीन आई प्रोटेक्शन फीचर से भी लैस होगी।

बड़ी डिस्प्ले के साथ ही रेडमी नोट 17 में बैटरी भी तगड़ी दी गई है। पवार बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन को 8000mAh Battery से लैस कर टेक मार्केट में उतारा जा रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। Redmi Note 17 5G फोन में कंपनी ने 22.5W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है जिसके चलते एक फोन से दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकेगा।

यह अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन बीते दिनों बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था जहां फोन प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी मिली थी। गीकबेंच के अनुसार रेडमी नोट 17 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं गीकबेंच पर इस अपकमिंग 5जी फोन को 12GB RAM और एंड्रॉयड 16 के साथ लिस्ट किया गया था।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 9000mAh battery दी गई है। कंपनी इस मोबाइल पर बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है जिसके तहत तय समय से पहले बैटरी खराब होने पर 10000mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जिसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 भी मौजूद है।

लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM मिल सकती है। फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स के लिए 14 जुलाई का इंतजार करना होगा।