7 मार्च को लॉन्च होगा 7000mAh battery और 144Hz स्क्रीन वाला सस्ता 5G फोन realme C83

91मोबाइल्स ने एक महीना पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बता दिया था कि रियलमी अपनी ‘सी सीरीज’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे realme C83 5G नाम से इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए न्यू फोन लॉन्च की जानकारी दे दी है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि रियलमी सी83 5जी फोन 7 मार्च को भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा।
रियलमी इंडिया वेबसाइट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। यहां फोन लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही realme C83 5G की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। realme C83 5G 7 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा और यह कंपनी की ‘सी’ सीरीज में जोड़ा जाने वाला साल 2026 का पहला फोन बनेगा। इससे पहले नवंबर 2025 में realme C85 इंडिया में आया था।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रियलमी सी83 5जी फोन 7000mAh Battery पर लॉन्च होगा। यही इस मोबाइल की सबसे बड़ी यूएसपी बनेगी। रियलमी इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद realme C83 में 15 घंटे गेमिंग और 27 घंटे की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकती है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन Bypass charging और Reverse charging तकनीक भी सपोर्ट करेगा।
realme C83 5G फोन को कंपनी मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर पेश करेगी जो फोन जमीन पर गिरने पर भी इसे सुरक्षित रखेगी। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ लाया जाएगा। रियलमी सी83 5जी मोबाइल को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन साइज तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है कि कम से कम 6.78-इंच स्क्रीन तो मिल ही जाएगी।
91मोबाइल्स ने पहले ही बता दिया था कि रियलमी सी83 5जी फोन स्प्राउटिंग ग्रीन (Sprouting Green) और ब्लूमिंग पर्पल (Blooming Purple) कलर में बेचा जाएगा। अब कंपनी ने भी इन कलर वेरिएंट्स की पुष्टि कर दी है। वहीं हमारी रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया था कि रियलमी इस सस्ते 5जी फोन को 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च करेगी।
realme C85 5G फोन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 4GB+128GB वेरिएंट को 15,499 रुपये में और 6GB+128GB वेरिएंट 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में हमें उम्मीद है कि realme C83 5G का स्टार्टिंग प्राइस 13,999 रुपये तक रखा जा सकता है। रियलमी सी85 को भी कंपनी 7,000एमएएच बैटरी पर लेकर आई थी और इसमें भी 144हर्ट्ज़ स्क्रीन मिलती है।
रियलमी सी85 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन लगाई गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है और साथ ही 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी85 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। बताते चलें कि realme C85 5G IP69 Pro रेटिंग वाला फोन है।