7 हजार रुपये ​का डिस्काउंट मिल रहा है इस 12GB RAM वाले रियलमी 5G फोन पर, जल्दी करें कुछ ही दिन चलेगा यह ऑफर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/realme-13-pro-plus-camera-chipset-specs-design-leaked.jpg

रियलमी ने साल 2024 के अंत में अपने फेमस स्मार्टफोन realme 13 Pro+ 5G की कीमत में कटौती करते हुए सभी वेरिएंट्स का दाम 2 हजार रुपये कम किया था। वहीं अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए इसी फोन पर 7 हजार रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस भारी छूट के साथ रियलमी 13 प्रो+ 5जी फोन को अब सिर्फ 24,999 रुपये (8GB) तथा 25,999 रुपये (12GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में यह 12जीबी रैम वाला रियलमी 5जी फोन सबसे सस्ते प्राइस पर बिक रहा है।

realme 13 Pro+ 5G प्राइस

मॉडल ऑफिशियल प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 256GB Storage ₹30,999 ₹6,000 ₹24,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹32,999 ₹7,000 ₹25,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹34,999 ₹6,000 ₹28,999

ऊपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि रियलमी 13 प्रो+ के 12GB+256GB वेरिएंट पर कंपनी 7,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं फोन के 8GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट को 6,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। पाठकों को बता दें कि रियलमी 5जी फोन पर यह ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो इस सप्ताह खत्म हो जाएगा।

12जीबी रैम वाले रियलमी 5जी फोन को 7 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ कंपनी वेबसाइट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स भी इस दौरान 6 हजार रुपये की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह स्मार्टफोन Monet Gold और Emerald Green कलर में परचेज किया जा सकता है।

Realme 13 Pro+ 5G की स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर : रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू मौजूद है। यह मोबाइल एंड्ररॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।

डिस्प्ले : रियलमी 13 प्रो+ 5जी फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2000निट्स पिक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन भी मिलती है।

कैमरा : यह फोन HyperImage+ तकनीक से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT701 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल LYT600 Periscope लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme 13 Pro+ 5G फोन तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे 1600 बार चार्ज करने के बाद ही बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से अधिक ही रहेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।