7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OPPO K13 Turbo! मिल सकता है पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/OPPO-Find-X8-Ultra-Processor.jpg

ओपो ने अप्रैल महीने में OPPO K13 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था जो 7,000mAh Battery की ताकत से लैस होकर आया था। खबर है कि इसी सीरीज के तहत कंपनी ‘टर्बो’ मॉडल भी बना रही है जो जून में पेश किया जा सकता है। वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टिप्स्टर ने OPPO K13 Turbo की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी है। इस ओपो मोबाइल का प्रोसेसर, स्क्रीन और बैटरी डिटेल्स इस लीक में सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 Turbo स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

लीक के अनुसार ओपो के13 टर्बो 5जी फोन 6.7-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन बताई जा रही है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं इस ओपो 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा।

परफॉर्मेंस

OPPO K13 Turbo 5G फोन क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ iQOO Neo 10 भी इसी चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 2066325 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ओपो के13 टर्बो में डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो OIS तकनीक से लैस होगा। फोन के सेकेंडरी रियर सेंसर और सेल्फी कैमरा की डिटेल्स लीक में नहीं बताई गई है।

बैटरी

लीक के अनुसार OPPO K13 Turbo ताकतवर बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इस मोबाइल फोन में पावर बैकअप के लिए 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो के13 टर्बो 5जी फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

OPPO K13 Turbo का डिजाइन (लीक)

बीते दिनों कथित ओपो के13 टर्बो की फोटो इंटरनेट पर लीक हुई थी जिसमें फोन को RGB लाइट्स से लैस दिखाया गया था। आरजीबी लाइट्स के साथ ही फोन में एक मिनी एक्टिव कूलिंग फैन भी दिखाया गया था। गौरतलब है कि अभी तक भारत में कोई भी ओपो के सीरीज का फोन लाइट्स व फैन के साथ नहीं आया है। ऐसे में फोन का डिजाइन भी दिलचस्प नज़र आ रहा है।

OPPO K13 Turbo प्राइस (अनुमानित)

ओपो के13 टर्बो अपर मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। इसे इंडिया में 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि भारत में OPPO K13 Turbo 5G फोन की शुरूआती कीमत 29,999 रुपये रखी जा सकती है। वहीं टॉप वेरिएंट का रेट 34,999 रुपये तक जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

OPPO K13 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत : ओपो के13 5जी फोन को 8जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स का रेट 17,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 19,999 रुपये है।

डिस्प्ले : OPPO K13 5G में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा : फोन के बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस : OPPO K13 5G को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5700mm² वेपोर चैंबर और 6000mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह 5जी ओपो मोबाइल 7,000mAh की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फीचर्स : ओपो के13 5जी फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.2, और IR ब्लास्टर मिलता है। यह मोबाइल Android बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है जिसके लिए 2 साल की OS अपडेट्स और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती है।

OPPO K13 5G Price
Rs. 22,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs