Honor Choice T20 फोन 7000mAh बैटरी के साथ हुआ रूस में लॉन्च, जानें कैसी हैं स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/Honor-Choice-T20-specs.jpg

ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया मोबाइल Honor Choice T20 पेश किया है। यह 4जी स्मार्टफोन है जिसे रूस में लॉन्च किया गया है। रशियन प्राइस के ​हिसाब से इसे एंट्री-लेवल फोन कहा जाएगा जिसकी कीमत 11,999 रूबल रखी गई है। यह इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 13,000 रुपये है। ऑनर चॉइस टी20 Android 16 Go Edition पर आया है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Choice T20 स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर चॉइस टी20 4जी स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रशियन मार्केट में इस फोन को 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है जिसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इसमें गूगल गो ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता हैं जो हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ रन कर सकती है।

Honor Choice T20

Honor Choice T20 4G फोन में 1576 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले IPS LCD पैनल पर बनी है जिस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। रशियन मार्केट में इस स्मार्टफोन को Orange, Silver और Black कलर में पेश किया गया है। फोन में IP52 रेटिंग भी मिलती है जो इसे धूल व पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है। इस मोबाइल में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है।

फोटोग्राफी के लिए Honor Choice T20 4G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ऑनर फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ऑनर चॉइस टी20 में 7,000mAh बैटरी दी गई है जो ब्रांड के दावेनुसार सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

Honor Choice T20

Honor Choice T20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखकर लगता है कि कंपनी का फोकस ऐसे बजट यूजर्स पर है, जो तेज प्रोसेसर या बेहतर कैमरा के बजाय लंबी बैटरी लाइफ वाले फोन में नॉर्मल डेली करना चाहते हैं। यह मोबाइल बड़ी बैटरी वाले इंडस्ट्री ट्रेंड को फॉलो करता है। इस मोबाइल के साथ 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी वाला फोन चाहने वाले ग्राहकों को टारगेट किया गया है। यह लंबा बैकअप दे सकती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी बैटरी को सिर्फ 15W चार्जिंग स्पीड के साथ चार्ज करने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है। फोन में दिया गया Unisoc प्रोसेसर दर्शाता है कि यह मोबाइल हैवी परफॉर्मेंस टास्क के लिए नहीं बना है।

Honor Choice T20 की रियर लुक कुछ हद तक iPhone 17 Pro Max की याद दिलाती है। इसका कैमरा मॉड्यूल और लेआउट भी आइफोन जैसा दिखता है। इसे भी ऑनर की ब्रांड स्ट्रेटेजी कहा जा सकता है। ऑनर चॉइस टी20 4जी का इंडिया लॉन्च अभी कन्फर्म नहीं है। वहीं भारतीय यूजर्स के लिए इस फोन का इंतजार करने की भी कोई खास वजह नजर नहीं आती है। फोन के रशियन प्राइस के हिसाब से देखें तो इंडियन मार्केट में 12 हजार से 15 हजार की रेंज में 7000एमएएच बैटरी वाला ही Moto G37 Power चेक किया जा सकता है। इसके अलावा MIVI One 5G, Lava Virat V1 Pro 5G, boltt ACE 5G और Ai+ Nova 2 Neo 5G जैसे विकल्प भी 15 हजार तक के बजट में बेहतर 5जी ऑप्शन साबित हो सकते हैं।