7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ नया OPPO A6c 4G स्मार्टफोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/OPPO-A6c-4G-Smartphone.jpg

ओपो ने साल 2026 की शुरुआत में चाइना में अपना सस्ता स्मार्टफोन OPPO A6c 4G लॉन्च किया था जो Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ आया था। वहीं अब कंपनी ने इसी मोबाइल को नए चिपसेट के साथ ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से यह नया ओपो ए6सी 4जी स्मार्टफोन UNISOC T7250 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 7000mAh battery और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है। चीन में बिक रहा ओपो ए6सी 6500एमएएच बैटरी पर लाया गया था।

नए OPPO A6c 4G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह एंट्री लेवल प्रोसेसर है जो हैवी गेमिंग के लिए तो बिल्कुल नहीं बना है लेकिन नॉर्मल डेली यूज़ में बिना रूकावट काम कर सकता है। वहीं कंपनी इस स्मार्टफोन में 48 महीने का फ्लूएंस एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है जिसके चलते फोन पुराना होने के बाद भी स्लो नहीं होगा। इसमें LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह ओपो स्मार्टफोन माली-जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है।

ओपो ए6सी की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन 7000mAh Battery के साथ लाया गया है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद 26 घंटे से भी ज्यादा का ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। इस स्मार्टफोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। ओपो की मानें तो 100% बैटरी पर यह 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

यह ओपो स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। यह मोबाइल पावरबैंक का काम भी कर सकता है जिसके चलते OPPO A6c 4G से दूसरे स्मार्टफोन या इयरबड्स जैसे गैजेट्स को भी चार्ज किया जा सकता है। वहीं इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यकिनन यह मोबाइल को फुल चार्ज करने में 1 घंटे से अधिक का समय ले लेगी।

ओपो ए6सी 4जी स्मार्टफोन को 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यूजर्स को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक की टच सैंपलिंग रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाएगा। यह स्मार्टफोन Splash Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल स्क्रीन को बिना रूकावट चलाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A6c 4G फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो एआई फीचर्स भी सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। यह IP64 रेटिंग वाला स्मार्टफोन है जो इसे कुछ हद तक पानी की बौछारों से भी सुरक्षित कर लेगा।

कंपनी की ओर से अभी ओपो ए6सी 4जी फोन की कीमत अनाउंस नहीं की गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह स्मार्टफोन विभिन्न ग्लोबल मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह 4GB RAM वाला फोन है जिसे 64GB और 128GB मेमोरी पर बेचा जाएगा। OPPO A6c 4G फोन इंडिया में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।