
वीवो ने आज इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी 7200mAh battery वाला मोबाइल है जो मजबूत मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आया है और इसमें Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर की पावर दी गई है। नए वीवो 5जी फोन में Ultra Game Mode दिए गए हैं जो मोबाइल गेम खेलने में मजा देंगे। वीवो टी5एक्स 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वैड हैंड टच तकनीक से लैस किया है जिसके चहते गीली उंगलियों से भी मोबाइल टच काम करता है।
वीवो टी5एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि नया वीवो 5जी फोन 1 मिलियन AnTuTu score अचीव कर सकता है।
vivo T5x 5G 7200mAh battery पर लॉन्च हुआ है जो इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। वीवो ने नए स्मार्टफोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो टी5एक्स रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है जो इसे पावरबैंक भी बनाती है।
वीवो टी5एक्स 5जी फोन को MIL-STD-810h मिलिट्री सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया गया है जो जमीन पर गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। यह मोबाइल IP69+ रेटिंग के साथ आया है जो धूल व पानी से बचाने के साथ ही -20 डिग्री की ठंड और 50 डिग्री की गर्मी में भी सुरक्षित रख सकता है। फोन में मॉइस्चर डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है जो मोबाइल के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाल फेंकता है।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए इसमें 4D Game Vibration और Game Voice Changer जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसके साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
vivo T5x 5G फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 18,999 रुपये है। वहीं वीवो का 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी मेमोरी के साथ लाया गया है जिनकी कीमत क्रमश: 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है। मोबाइल की बिक्री 24 मार्च से स्टार्ट होगी और शुरुआती सेल में इसे 2,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। वीवो टी5एक्स 5जी फोन Star Silver और Cyber Green कलर में बिकेगा।















