
आइकू ने कल ही अनाउंस किया है कि वह आने वाली 11 अप्रैल को इंडिया में iQOO Z10 5G फोन लॉन्च करेगी। फोन लॉन्च डेट के साथ ही यह जानकारी भी दे दी गई है कि इस मोबाइल में 7,300mAh Battery मिलेगी। वहीं आज एक लीक में फोन मार्केट में आने से पहले ही इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स की सामने आ गई है। आइकू ज़ेड10 की डिटेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z10 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.77″ 1.5K Quad curved Display
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- 50MP Dual Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 7,300mAh Battery
- 90W Fast Charging
डिस्प्ले : आइकू ज़ेड10 5जी फोन को 6.77-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह क्वॉड कर्व्ड स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। इस आइकू मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
प्रोसेसर : इस आइकू 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी अपने नए मोबाइल को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। स्मार्टफोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
बैटरी : iQOO Z10 बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। कंपनी पुष्टि कर चुकी है कि पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7,300एमएएच बैटरी दी जा सकती है। यह पहला आइकू फोन होगा जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात सामने आई है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड10 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा जो LYT600 OIS सेंसर होगा। इसके साथ ही ही बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।
अन्य फीचर्स : iQOO Z10 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6 और Bluetooth 5.4 मिल सकता है। वहीं लीक के अनुसार यह मोबाइल डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस होगा। इस फोन की थिकनेस 7.89एमएम और वजन 199 ग्राम बताया गया है।
Chill in style, flex with power! Meet #GlacierSilver. #iQOOZ10 #FullyLoadedForMegaTaskers pic.twitter.com/6lkcU2Uev1
— Nipun Marya (@nipunmarya) March 24, 2025
iQOO Z10 लॉन्च डिटेल
आइकू ज़ेड10 लॉन्च डेट इन इंडिया 11 अप्रैल है। इसकी जानकारी ब्रांड के इंडिया सीईओ निपुण मार्या द्वारा दे दी गई है। इस फोन के लिए कंपनी #FullyLoadedForMegaTaskers हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है जो दर्शाता है कि iQOO Z10 में ताकतवर बैटरी, बड़ी रैम और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह आइकू 5जी फोन भारत में Glacier silver और Stellar black कलर में बिकेगा। फोन प्राइस के लिए 11 अप्रैल का इंतजार किया जा रहा है।










