7,300mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo T4 5G फोन! मिलेगी 90W फास्ट चार्जिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/vivo-t4-5g-1.jpg

Vivo T4 5G 22 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने बीते दिनों ही इस मोबाइल की लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है। वहीं आज ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि वीवो टी4 7,300mAh Battery सपोर्ट करेगा। कंपनी द्वारा इस अपकमिंग बड़ी बैटरी वाले फोन की कई अहम डिटेल्स शेयर कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 5G की बैटरी

वीवो ने खुलासा कर दिया है कि Vivo T4 5G में 7,300mAh Battery मिलेगी। ब्रांड के मुताबिक इस फोन में BlueVolt बैटरी एनोड मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा जिसके साथ तीसरी पी​ढ़ी की silicon लेयर मिलेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो टी4 5जी फोन में 90W FlashCharge तकनीक भी मिलेगी। वीवो अपने इस फोन को सबसे पतला 7,300एमएएच बैटरी वाला फोन कह रही है जिसकी मोटाई केवल 0.789cm है।

Vivo T4 5G लॉन्च डिटेल

वीवो कंपनी आने वाली 22 अप्रैल को भारत में एक वचुर्अल ईवेंट का अयोजन करेगी जिसके मंच से नया Vivo T4 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। इसी ईवेंट के मंच से वीवो टी4 का प्राइस और सेल डिटेल बताई जाएगी।

Vivo T4 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

लीक के अनुसार वीवो टी4 5जी फोन 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च होगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। लीक के अनुसार यह वीवो 5जी फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

परफॉर्मेंस

Vivo T4 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

लीक के अनुसार वीवो टी4 5जी फोन भारत में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी शामिल रहेगी। मौजूद ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T4 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स

Vivo T4 5G मोबाइल फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही IR blaster का सपोर्ट दिए जाने की बात लीक में कही गई है। फोन की आईपी रेटिंग तो सामने नहीं आई है लेकिन यह IP67 सर्टिफाइड हो सकता है। वहीं लीक में इस फोन की थिकनेस 8.1mm और वजन 195 ग्राम बताया गया है।

vivo T4 Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs