
75th Independence Day आ रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंग में डूबा नज़र आने लगा है। भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है तथा इसी के साथ Har Ghar Tiranga अभियान भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाए जाने का आव्हान किया गया है। वहीं 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी इंडियन अपनी DP यानी प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगे की फोटो लगा रहे हैं। अगर आप भी Whatsapp या Instagram पर Tiranga Dp लगाना चाहते हैं तो आगे हमने बेहद ही आसान से तरीके बताए हैं।
इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पिक्चर कैसे बदलें / How to Change Instagram Profile Photo
1. Instagram पर नीचे दाईं ओर बने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
2. प्रोफाइल ओपन होने के बाद उसमें Edit Profile का निशान दिखेगा, इसपर टैप करें।
3. यहां Change Profile Photo का ऑप्शन आएगा, इसे टच करें।
4. New Profile Phone ऑप्शन को चुनें और गैलरी में सेव तिरंगे की फोटो को सलेक्ट करें
5. फोटो का साईज़ अडजेक्ट करके ओके का बटन दबा दें। Tiranga Instagram Dp पर सेट हो जाएगा।
व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल पिक्चर कैसे बदलें / How to Change WhatsApp Profile Photo
1. WhatsApp में सबसे उपर दाईं ओर तीन डॉट दिखाई देंगे, उसपर टैप करें।
2. यहां ऑप्शन्स की लिस्ट खुलकर आएगी, Settings के विकल्स को चुनें।
3. अब WhatsApp Profile Picture नज़र आएगी, इसे टच करते ही DP पर कैमरा आइकॉन आ जाएगा।
4. इस कैमरा आइकॉन को दबाने पर Camera और Gallery का विकल्प आएगा, गैलरी के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
5. यहां गैलरी में सेव तिरंगे की फोटो को सलेक्ट करके Done कर दें। Tiranga WhatsApp Dp पर सेट हो जाएगा।
नोट: इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा झंडा लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में राष्ट्रीय घ्वज तिरंगे की फोटो को डाउनलोड व सेव करना होगा। इसके लिए आप गूगल पर डायरेक्ट सर्च कर सकते हैं और अपनी पसंद की मोबाइल फोन में सेव कर सकते हैं।

























