Realme Narzo 60 5G फोन आया सामने, 8GB RAM और MediaTek प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Realme-Narzo-N53-launch.jpg
Highlights

Realme Narzo 50 सीरीज़ और Narzo N53 तथा N55 स्मार्टफोन इंडिया में लाने के बाद अब कंपनी अपने नारज़ो टाइटल वाले नए मोबाइल Realme Narzo 60 पर काम शुरू कर चुकी है। यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। इस लिस्टिंग की जानकारी हमें एमएसपी वेबसाइट के जरिये ​मिली है जिसकी विस्तृत डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Realme Narzo 60 गीकबेंच लिस्टिंग

Realme Narzo 60 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले: रियलमी नारज़ो 60 स्मार्टफोन को 6.43 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।

परफॉर्मेंस: फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर लॉन्च किया जा सकता है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 पर चलेगा। मार्केट में यह फोन 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज पर आ सकता है।

कैमरा : यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं बैटरी चार्ज के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर सकते है।

अन्य फीचर्स: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आ रही है। इसके अलावा रियलमी नारज़ो 60 में 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे विकल्प मिल सकते हैं।