
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट में आज एक और नया नाम शुमार हो गया है। टेक ब्रांड पोवा ने आज इंडिया में 8000mAh battery वाला मोबाइल Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। बड़ी बैटरी होने के साथ ही इस स्मार्टफोन में दिया गया Matrix Display डिजाइन इसकी बड़ी खूबी है। नए 5जी फोन पोवा 8 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं
Pova 8 5G डिजाइन
पोवा 8 5जी फोन को मैट्रिक्स डिस्प्ले डिजाइन पर लाया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही एक छोटी सी स्क्रीन दी गई जिसमें लाइट्स चमकती हैं। ये लाइट्स मैसेज या कॉल की नोटिफिकेशन्स देती हैं, टाइम दिखाती है और साथ ही इनमें कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। फोन का रियर पैनल कुछ हद तक Nothing Phone की तरह ट्रांसपेरेंट लुक देता है।
Pova 8 5G स्पेसिफिकेशन्स
यह बड़ी बैटरी वाला फोन है और पोवा 8 की सबसे बड़ी यूएसपी भी यही है। इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर भारत में लॉन्च किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने में इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
पोवा 8 5जी फोन 2344 x 1080 पिक्सनल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह आईपीएस टेक्नोलॉजी पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1500Hz टच सैंपलिंग रेट, 381पीपीआई और 950Nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस मोबाइल स्क्रीन को कंपनी ने ग्लास प्रोटेक्शन भी दी है।
Pova 8 5G फोन में प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 7,57,391 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali G610 MC2 जीपीयू मौजूद है।
हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन हीट ना हो, इसके लिए पोवा 8 में 14689mm² अल्ट्रा-लार्ज कूलिंग एरिया दिया गया है जो डिवाइस ठंडा रखने में मदद करता है। यह मोबाइल LPDDR5x RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। यह लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए पोवा 5जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो लाइट सेंसर वाले सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Pova 8 5G प्राइस
पोवा 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इस नए 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका रेट 31,999 रुपये है।
शुरुआती सेल में कंपनी स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके साथ Pova 8 5G फोन को 28,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। भारतीय ग्राहक इस 5जी फोन को White, Plasma Orange और Terminal Green कलर में खरीद सकते हैं। पोवा 8 की सेल 18 जून से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।













