8000mAh battery के साथ नया 5जी फोन Redmi Note 17 लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी ने आज अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी नोट 17 सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro लॉन्च हुए हैं। दोनों ही स्टाइलिशल लुक वाले शानदार स्मार्टफोन हैं जो मिड बजट सेग्मेंट में लाए गए हैं। रेडमी नोट 17 प्रो की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं रेडमी नोट 17 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 17 स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno GPU मौजूद है।
Redmi Note 17 5G फोन 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह OLED पैनल पर बनी 1.5K डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Wet hand touch 2.0 जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 5जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है। यह 5P lens है जो सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस Redmi 5G फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह तकरीबन 2.33 दिन तक लगातार काम कर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह मोबाइल 22.5W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
Redmi Note 17 5G फोन की बैटरी को कंपनी 1600 चार्ज सायकल की गारंटी के साथ लेकर आई है। बताते चलें कि स्मार्टफोन पैनल पर कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन लेयर दी है जिसके चलते मोबाइल जमीन पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा। वहीं फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है। यह मोबाइल वाईफाई, Bluetooth 5.1 और NFC भी सपोर्ट करता है।
Redmi Note 17 प्राइस
रेडमी नोट 17 5जी फोन चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1299 युआन यानी 18,499 रुपये के करीब है। इसी तरह 8GB RAM वाला 5जी फोन 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 1499 युआन और 1699 युआन है।
इंडियन करंसी अनुसार ये कीमतें 21,200 रुपये और 24,100 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि शुरुआती में कंपनी इस मोबाइल पर 100 युआन यानी तकरीबन 1500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी। चाइना में रेडमी नोट 17 5जी फोन Shallow Water Blue, black और Meteor Purple कलर में बिकेगा। Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कंफर्म डिटेल्स नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय बाजार में भी आ जाएगा।