8000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ 8GB RAM वाला 5G फोन OPPO K15s हुआ चीन में लॉन्च

ओपो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘के’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया मोबाइल OPPO K15s लॉन्च किया है। यह 5जी फोन 8000mAh Battery, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर के साथ ही 50MP Camera पर लाया गया है। इस नए ओपो 5जी स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO K15s 5G प्राइस
ओपो के15एस चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1999 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 28,600 रुपये के करीब है। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2299 युआन यानी 32,900 रुपये के करीब है। यह नया ओपो 5जी फोन चाइना में Wind Trail Purple और Shadow Gray कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
OPPO K15s 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के15एस 5जी फोन को 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जिसे AMOLED flexible पैनल पर लाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 397PPI के साथ 1400nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। मोबाइल को कंपनी ने इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
OPPO K15s 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो के15एस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो सेेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस ओपो फोन का कैमरा 10x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K15s 5G फोन में एफ/2.1 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ओपो के15एस 5जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि 7 साल में 2000 बार फोन चार्ज करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से अधिक ही रहेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
बताते चलें कि गेमिंग के दौरान फोन हीट होने के रोकने के लिए इसमें 4300mm VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह ओपो मोबाइल मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 5 और Bluetooth सहित NFC और infrared सेंसर भी लगा है।