
ओपो ने कुछ ही दिनों पहले 10000mAh battery वाला फोन OPPO A7 Pro Max चीन में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन OPPO A7 Pro 5G ले आई है। कंपनी वेबसाइट के जरिये इस नए 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। 8000mAh battery और MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर की ताकत से लैस इस स्मार्टफोन की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO A7 Pro 5G प्राइस
ओपो ए7 प्रो 5जी फोन चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 2199 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 31,000 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 2499 युआन यानी तकरीबन 35,300 रुपये है।
OPPO A7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए7 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी प्रोसेसिंग के लिए फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4300mm VC cooling सिस्टम लगाया गया है।
OPPO A7 Pro 5G फोन में 2372 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह flexible OLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। ओपो ने इस नए 5जी फोन को भी इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है।
ओपो ए7 प्रो 5जी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर टेक मंच पर उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि ओपो ए7 प्रो IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म व चिकने लिक्विड से भी सुरक्षित रखता है।
फोटोग्राफी के मामले में OPPO A7 Pro 5G स्मार्टफोन इतना खास नहीं लग रहा है। यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस लगा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ओपो 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ओपो ए7 प्रो 5जी फोन को कपंनी LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage के साथ लेकर आई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं ग्राहकों को फोन में IR blaster भी मिलेगा जिससे टीवी, एसी चलाया जा सकता है। यह 5जी ओपो मोबाइल 300% super-volume मोड और dual-speaker से लैस है।












