
मोटोरोला कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। अगले महीने 2 अप्रैल को Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस ब्रांड का एक अन्य मोबाइल Moto G56 5G भी सामने आया है। यह डिवाइस फोन सीपीयू और जीपीयू की परफॉर्मेंस जांचने वाले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्ट हुआ है जो मोबाइल के नाम सहित इसकी प्रोसेसिंग से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आई है।
Moto G56 5G गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा हो गया है जो motorola moto g56 5G लिखा गया है।
- बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर यह मोबाइल 8GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। अनुमान है कि यह बेस मॉडल होगा तथा कंपनी 12GB RAM भी लेकर आएगी।
- Moto G56 5G फोन को यहां ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ है।
- इस 8-कोर प्रोसेसर में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले छह कोर तथा 2.6GHz क्लॉक स्पीड वाले दो कोर शामिल हैं।
- गीकबेंच बेंचमार्क में मोटोरोला स्मार्टफोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस Android 15 से लैस दिखाया गया है।
- ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल फोन को IMG BXM-8-256 GPU से लैस बताया गया है।
- बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस मोबाइल को यहां सिंगल-कोर में 1039 प्वाइंट्स तथा मल्टी-कोर में 2396 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं।
Moto G64 5G
अगर आप मोटोरोला का कोई बढिया और लो बजट 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो मोटो जी64 आपको पसंद आ सकता है। इसका 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 13,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 15,999 रुपये से बिक रहा है। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
- 6.5″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 7025
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 6,000mAh Battery
- 33W Fast Charging
डिस्प्ले : मोटो जी64 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
परफॉर्मेंस : Moto G64 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए मोटो जी64 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर तथा 8 मेगापिक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Moto G64 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स : मोटो जी64 5जी फोन में 14 5G Bands मौजूद है। यह मोबाइल IP52 रेटिंग के साथ आया है जिसमें NFC और Bluetooth 5.3 सहित 3.5mm Jack और Dolby Atmos Stereo speakers भी मिलते हैं।













