8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ नया OPPO Reno 9A 5G फोन, देखें कैसा है प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/OPPO-Reno-9A-price.jpg
Highlights

ओपो ने नवंबर 2022 में अपनी रेनो 9 सीरीज़ को पेश करते हुए OPPO Reno 9 5G, Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं आधा साल गुज़र जाने के बाद कंपनी से इस सीरीज़ में एक और नया मोबाइल जोड़ा है। ओपो ने जापान में नया Remo 9A 5G फोन लॉन्च किया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 9A 5G प्राइस

ओपो रेनो 9ए 5जी फोन को ​जापान में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन का प्राइस 40,656 येन है जो भारतीय करंसी अनुसार 24,000 रुपये के करीब है। फोन को Moon White और Night Black कलर में बाजार में उतारा गया है। बता दें कि इस फोन के भारत में आने की उम्मीद लगभग न के बराबर है।

OPPO Reno 9A 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.4″ FHD+ 90Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 8GB RAM + 128GB Memory
  • 48MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Sensor
  • 18W 4,500mAh Battery
  • स्क्रीन: ओपो रेनो 9ए 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

    प्रोसेसर: OPPO Reno 9A 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह मोबाइल फोन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो LPDDR4x और UFS 2.2 तकनीक पर काम करती है।

    रियर कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है।

    सेल्फी कैमरा: ओपो रेनो 9ए 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर​ दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

    बैटरी: पवार बैकअप के लिए इस ओपो मोबाइल में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेनो 9ए को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।